IND vs AUS 2025: वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 संभावित खिलाड़ियों पर एक नजर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 19 अक्टूबर से पर्थ के ऑप्टस अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम से शुरू होगी।
अद्यतन - अक्टूबर 18, 2025 4:52 अपराह्न
1. शुभमन गिल

हाल ही में एकदिवसीय कप्तान बने शुभमन गिल के लिए यह श्रृंखला कई मायनों में एक बड़ी चुनौती है। परन्तु उनके अच्छे चल रहे फॉर्म और आत्मविश्वास से यह साफ़ झलक रहा है कि गिल इस मंच के लिए तैयार हैं और भारतीय क्रिकेट को कई ऊँचाइयों तक लेकर जाएँगे। हाल ही में इंग्लैंड के विरुद्ध हुई टेस्ट श्रृंखला में भी गिल ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।
शुभमन गिल के लिए 2025 का साल शानदार रहा है। उन्होंने इस साल (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में) अब तक 1234 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 55 मैचों में 59.04 के बेहतरीन औसत से 2775 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन गिल अवश्य यह कोशिश करेंगे कि वे अपने अच्छे चल रहे फॉर्म को इस फॉर्मेट में भी जारी रखें और इस सीरीज के दौरान ढेरों रन बनाएं।