IND vs AUS 2025: वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 संभावित खिलाड़ियों पर एक नजर

IND vs AUS 2025: वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 संभावित खिलाड़ियों पर एक नजर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 19 अक्टूबर से पर्थ के ऑप्टस अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम से शुरू होगी।

2. मिचेल मार्श

Mitchell Mrash (Image Credit- Twitter/X)
Mitchell Mrash (Image Credit- Twitter/X)

33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने भी कई समय से इस फॉर्मेट में अपने बल्ले का भरपूर जौहर दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया इस श्रृंखला में अपने कई अनुभवी खिलाड़ियों जैसे उनके कप्तान पैट कमिंस के बगैर उतरेगी, और भारत के विरुद्ध यह श्रृंखला इस नई दिखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

मिचेल मार्श का वनडे में 20242025 का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने एक शतक (100 रन) और एक अर्धशतक (88 रन) जड़ा। इससे पहले, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी एक अर्धशतक (60 रन) लगाया था, जिससे उनकी फॉर्म मजबूत बनी हुई है।

इसी अच्छे फॉर्म के चलते उन्हें कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी का भी ज़िम्मा सौंपा गया है। ऑस्ट्रेलिया आशा करेगा कि उनके कप्तान अपने बल्ले के दम पर उन्हें जीत का रास्ता दिखाएँ।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp