IND vs AUS 2025: वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 संभावित खिलाड़ियों पर एक नजर

IND vs AUS 2025: वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 संभावित खिलाड़ियों पर एक नजर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 19 अक्टूबर से पर्थ के ऑप्टस अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम से शुरू होगी।

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट टीम कल यानी रविवार, 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन मैचों की एक-दिवसीय श्रृंखला में भाग लेगी। भारतीय टीम अपने नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इस श्रृंखला के साथ 2027 के विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी। तो वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया भी इस श्रृंखला की मेजबानी करते हुए विजयी होने की कोशिश करेगी।

भारतीय क्रिकेट के दो स्टार और टॉप-ऑर्डर के महत्वपूर्ण बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर भारतीय टीम के लिए एक लम्बे अंतराल के बाद खेलते नज़र आएँगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय जर्सी में एक भी मैच नहीं खेला है। सभी प्रशंसक दोनों ही खिलाड़ियों को मैदान में देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

सभी क्रिकेट समर्थक भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हैं और दोनों ही दिग्गज खेमों को दो-दो हाथ करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। यह बात तय है कि आने वाले सभी मैचों में उच्च कोटि का क्रिकेट देखने मिलेगा। एक तरफ बल्लेबाज़ अपने बल्ले का जौहर दिखाएँगे तो वहीं गेंदबाज़ भी अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन करेंगे। आइए पढ़ें कौन हो सकते हैं इस श्रृंखला के तीन सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

‘टॉप तीन’ रन बनाने वाले संभावित बल्लेबाज

3. श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter/X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय मध्य क्रम के सबसे मजबूत बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर से भारतीय टीम की बहुत सारी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। श्रेयस के अच्छे चल रहे फॉर्म और उनकी प्रभावशाली घरेलू तथा आईपीएल कप्तानी को मद्देनज़र रखते हुए उन्हें हाल ही में बीसीसीआई द्वारा भारतीय एक दिवसीय फॉर्मेट का उप-कप्तान घोषित किया गया था।

अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला फरवरी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। उस प्रतियोगिता में उन्होंने पाँच पारियों में 48.60 के औसत से 243 रन बनाए थे। कुछ वक़्त पहले खेली गई इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के तीन मैचों में अय्यर ने 60 के औसत से 180 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। भारतीय टीम आशा करेगी कि अय्यर अपना प्रशंसनीय फॉर्म इस श्रृंखला में भी जारी रखें और भारत को जीत की ओर लेकर जाएँ।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp