रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के भविष्य पर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के भविष्य पर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला

क्या रिकी पोंटिंग को आईपीएल 2024 के लिए उनकी पसंद का सहयोगी स्टाफ मिलेगा?

Parth Jindal and Ponting-Ganguly. (Image Source: BCCI-IPL)
Parth Jindal and Ponting-Ganguly. (Image Source: BCCI-IPL)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए रिकी पोंटिंग की जगह सौरव गांगुली को मुख्य कोच बनाने की अफवाहों का खंडन किया है।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के आईपीएल 2023 में नौवें स्थान पर अपने अभियान के समापन के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि मुख्य कोच के रूप में पोंटिंग की छुट्टी होने वाली है, और साथ ही क्रिकेट निदेशक के रूप में सौरव गांगुली का पद भी संदेह के घेरे में हैं। हालांकि, कई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि गांगुली आगामी आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच के रूप में रिकी पोंटिंग की जगह ले सकते हैं।

रिकी पोंटिंग की DC जॉब हैं सुरक्षित

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने अब इन अफवाहों को खारिज करते हुए पुष्टि की कि क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे और उन्होंने इसी कोर थिंक टैंक के साथ आगामी आईपीएल 2024 की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

पार्थ जिंदल ने 14 जून को ट्विटर के माध्यम से बताया कि सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग के साथ दिल्ली कैपिटल्स अगले आईपीएल सीजन तैयारी कर रही है। हम प्रशंसकों को आश्वस्त करते हैं कि किरण गांधी और हम उस जगह पर वापस जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां हम चाहते हैं कि यह फ्रेंचाइजी हो और वो टॉप पर जाना है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पोंटिंग को उनकी पसंद का सहयोगी स्टाफ मिलेगा या नहीं क्योंकि अगले सीजन में शेन वॉटसन और जेम्स होप्स DC के डग आउट में नहीं दिखना तय है। फील्डिंग कोच बीजू जॉर्ज टीम के साथ रहेंगे या नहीं, इस पर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है, जबकि प्रवीण आमरे और अजीत अगरकर के टीम के साथ बने रहने की संभावना है।

close whatsapp