बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने दिलीप ट्रॉफी के दौरान ड्रेसिंग रूम में की लड़ाई!
*फिलहाल काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।
अद्यतन - Sep 20, 2022 10:40 am

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ वापसी के लिए पूरा दम लगा रहे हैं, ये खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में रनों का पहाड़ खड़ा करने में लगा है और खुद को साबित कर रहा है। दूसरी ओर शानदार प्रदर्शन के बाद शॉ थोड़े अच्छे मूड में हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए एक फनी रील शेयर की है।
दिलीप ट्रॉफी में बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रनों की बारिश कर रहे हैं
जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा है, इस समय दिलीप ट्रॉफी खेली जा रही है और इस बड़े टूर्नामेंट में बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जमकर रन बना रहे हैं। हाल ही में वेस्ट जोन से खेलते हुए शॉ के बल्ले से शतक निकला है और ये शतक उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ लगाया था , इससे पहले उन्होंने अर्धशतक जमाया था।
ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मचाया हंगामा
*फिलहाल काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।
*सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर आज-कल काफी एक्टिव हैं पृथ्वी शो।
*इसी कड़ी में उन्होंने ड्रेसिंग रूम की एक फनी रील की है फैन्स के साथ शेयर।
*रील में बल्ला रखने को लेकर वायरल मीम बहुत जगह है पर बनाया है वीडियो।
बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शेयर की ये वाली फनी रील
कुछ दिनों पहले बड़ी स्टालिश रील की थी शेयर
शॉ ने आखिरी बार कब पहनी थी टीम इंडिया की जर्सी?
दिल्ली टीम से IPL खेलने वाले शॉ ने भारतीय टीम के लिए 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था और आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था। वनडे में शॉ ने 2020 में डेब्यू किया था और 2021 में आखिरी वनडे खेला था।