टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शाॅ पर मुंबई में हुआ जानलेवा हमला! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शाॅ पर मुंबई में हुआ जानलेवा हमला!

पुलिस ने इस बाबत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter)
Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाॅ पर बुधवार, 15 फरवरी को मुंबई में हमला हुआ है। बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि ये घटना शाॅ के साथ मुंबई के एक पांच सितारा होटल के बाहर हुई थी।

तो वहीं पृथ्वी शाॅ के दोस्त द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार दोनों पर बेसबाॅल बैट से हमला हुआ और उनके कार के शीशे भी तोड़ दिए गए हैं। साथ आरोपियों ने कई किलोमीटर तक पृथ्वी शाॅ और उसके दोस्त का पीछा भी किया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 15 जनवरी को भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाॅ अपने दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव के साथ सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में खाना खाने गए थे। तो वहां कुछ अज्ञात लोगों का समूह आया और क्रिकेटर से सेल्फी खींचने की मांग करने लगे। इसके बाद पृथ्वी शाॅ ने दो लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

लेकिन इसके बाद उस ग्रुप के कुछ और लोग पृथ्वी के साथ सेल्फी खींचने की मांग करने लगे, पर इस बार शाॅ ने मना कर दिया और कहा कि वह होटल में अपने दोस्त के साथ खाना खाने आया है और वह परेशान नहीं होना चाहता। इसके बाद शाॅ के दोस्त ने होटल के मैनेजर से इस बारे में शिकायत की और इसके बाद मैनेजर ने उन लोगों से होटल से चले जाने को कहा।

तो वहीं इस घटना के बाद उन लोगों के समूह को गुस्सा आ गया और जब शॉ और उनका दोस्त खाना खाकर होटल से बाहर निकले तो कुछ लोग बेसबॉल बैट लेकर होटल के बाहर खड़े थे। इसके बाद शाॅ के दोस्त की बीएमडब्ल्यू कार के बेसबॉल के बल्ले से कार के शीशे तोड़ दिए और उसके बाद उनकी कार का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया।

इसके बाद पृथ्वी शाॅ के दोस्त ने मुंबई के ओशीवारा थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने 8 लोगों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर अपराध करने के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) की 143, 148, 149, 384, 437, 504 और 506 की धाराएं लगाई गईं हैं।

close whatsapp