दोहरा शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ के वजन बढ़ने का असली कारण आ ही गया सामने! - क्रिकट्रैकर हिंदी

दोहरा शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ के वजन बढ़ने का असली कारण आ ही गया सामने!

दोहरा शतक लगाने के बाद काफी खुश हैं पृथ्वी शॉ।

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड में काउंटी वनडे कप खेलने गए पृथ्वी शॉ के लिए वहां शुरूआत अच्छी नहीं रही थी, जहां शुरूआती मुकाबलों में ये खिलाड़ी फ्लॉप साबित हो रहा था। लेकिन फिर शॉ के बल्ले का जादू ऐसा चला की हर कोई उनका मुरीद हो गया, वहीं कमाल का प्रदर्शन के करने के बाद इस खिलाड़ी ने एक मजेदार इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

पृथ्वी शॉ के बल्ले से आया था तूफान

इस वक्त जारी काउंटी वनडे कप में पृथ्वी शॉ Northamptonshire टीम का हिस्सा हैं, जहां हाल ही में उनके बल्ले से इस वनडे कप में दमदार दोहरा शतक निकला है। समरसेट के खिलाफ शॉ के बल्ले से 244 रन निकले, इस दौरान उन्होंने 28 चौके और 11 छक्के लगाकर अपनी पारी से सभी को हैरान कर दिया और साथ ही एक कमाल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

ऐसे कैसे कम होगा पृथ्वी शॉ का वजन?

*दोहरा शतक लगाने के बाद काफी खुश हैं पृथ्वी शॉ।
*इसी कड़ी में फैन्स के साथ खास इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*जिसमें उन्होंने ऑरेंज ICE CANDY दिखाई है फैन्स को।
*साथ ही लिखा है- Cheat Day और आज तो बनता है।

इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर लगाई है पृथ्वी शॉ ने

बल्लेबाज ने एक खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

लोगों ने कर दिया शॉ को काफी ज्यादा Troll

भले शॉ ने वनडे कप में 244 रन बनाकर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी पेश कर दी हो, लेकिन कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शॉ को जमकर Troll किया। कुछ लोगों ने शॉ के वजन का मजाका बनाते हुए उनपर तरह-तरह के मीम्स बनाए, तो कुछ लोगों ने उनके गंजेपन को लेकर तंज कसा। लेकन अभी तक इस युवा बल्लेबाज ने इन चीजों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है और वो अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। आने वाले समय में देखना अहम होगा की सेलेक्टर्स इस युवा बल्लेबाज को टीम इंडिया में चुनते हैं या फिर उन्हें और इंतजार करना होगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp