PSL 2022: IPL में सिलेक्ट होते ही एलेक्स हेल्स ने PSL को दिखाई पीठ, जानिए क्या हैं पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2022: IPL में सिलेक्ट होते ही एलेक्स हेल्स ने PSL को दिखाई पीठ, जानिए क्या हैं पूरा मामला

एलेक्स हेल्स को IPL में चार साल बाद मिला कॉन्ट्रैक्ट, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 को बीच में छोड़ने का फैसला लिया है।

Alex Hales. (Photo Source: Twitter/Pakistan Super League)
Alex Hales. (Photo Source: Twitter/Pakistan Super League)

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और इस्लामाबाद यूनाइटेड को PSL 2022 के चरम पर पहुंचते ही बड़ा झटका दें दिया हैं। 33 वर्षीय एलेक्स हेल्स ने निजी वजहों का हवाला देते हुए जारी PSL 2022 में नहीं खेलने का फैसला लिया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज PSL 07 में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 15 फरवरी को जारी PSL 2022 से अपना नाम वापस ले लिया हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार एलेक्स हेल्स ने बायो-बबल में होने वाली थकावट की वजह से जारी PSL 2022 में खेलना जारी नहीं रखने का फैसला लिया है, जबकि उनकी इस्लामाबाद यूनाईटेड ने कहा है वह निजी कारणों से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले रहे है।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में करोड़पति बनते ही एलेक्स हेल्स ने PSL 2022 छोड़ा अधर में

बता दें, एलेक्स हेल्स को 13 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने डेढ़ करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। अब IPL 2022 के लिए कॉन्ट्रेक्ट मिलने के दो दिन बाद ही एलेक्स हेल्स ने PSL को अलविदा कहने का फैसला लिया है।

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक बयान में कहा, “एलेक्स हेल्स ने निजी कारणों से पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस ले लिया है। हम उनके आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

जारी PSL 2022 में एलेक्स हेल्स इस्लामाबाद यूनाइटेड के प्रमुख रन-स्कोरर हैं, उन्होंने दो अर्धशतको की मदद से 7 पारियों में 42.50 की औसत से 255 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 334 टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसमे 9371 रन बनाए हैं, और नाबाद 116 रनो की पारी उनका सर्वोच्च स्कोर है।

आपको बता दें, 2019 वर्ल्ड कप से ठीक पहले एलेक्स हेल्स को ड्रग्स लेने के आरोपों के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद अब तक सलामी बल्लेबाज को राष्ट्रिय टीम में प्रवेश नहीं मिला है। हालांकि, वह दुनिया भर की टी-20 लीगो में हिस्सा लेते हैं, जिनमे बिग बैश लीग (BBL), कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शामिल हैं।

close whatsapp