नसीम शाह ने PSL में कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठोक दिया जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

नसीम शाह ने PSL में कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठोक दिया जुर्माना

नसीम शाह ने मुल्तान सुल्तान के खिलाफ मुकाबले में गलत हेलमेट पहन कर मैच खेला था

Naseem Shah (Photo Source: Twitter)
Naseem Shah (Photo Source: Twitter)

इस वक्त पाकिस्तान सुपर लीग 2023 जोरों-शोरों से खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे ही मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी नसीम शाह PSL में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेल रहे हैं। हाल ही में मुल्तान सुल्तान के खिलाफ मुकाबले में नसीम शाह ने अपनी टीम को छोड़ किसी और टीम का हेलमेट पहन लिया था, जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नसीम शाह पर जुर्माना ठोक दिया हैं।

नसीम शाह ने पहन ली थी गलत हेलमेट

नसीम शाह 15 फरवरी को मुल्तान सुल्तान के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे। मैच में नसीम शाह 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन नसीम शाह यहां एक गलती कर बैठे। उन्होने अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स का हेलमेट छोड़ बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम कॉमलिया विक्टोरिएंस का हेलमेट पहन लिया था। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी।

आपको बता दें नसीम शाह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कॉमलिया विकोटोरिएंस के लिए खेल रहे थे। नसीम शाह ने गलत हेलमेट पहन कर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नियमों का उल्लंघन कर दिया जिसके चलते बोर्ड ने उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

कराची किंग्स के साथ होगा क्वेटा ग्लैडिएटर्स का अगला मुकाबला

क्वेटा ग्लैडिएटर्स को पहले मुकाबले में मुल्तान सुल्तान के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम महज 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं 111 रनों के लक्ष्य को मुल्तान सुल्तान ने बेहद आसानी से 39 गेंद और 9 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया था।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स अगला मुकाबला 18 फरवरी को कराची किंग्स के साथ कराची नेशनल स्टेडियम खेलेगी। टीम इस वक्त पाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर हैं। कराची के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम आत्मविश्वास और पाइंट्स टेबल में पाइंट्स अर्जित करना चाहेगी।

close whatsapp