PSL 2024: Match-5, MUL vs ISL Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का पांचवां मुकाबला मुल्तान सुल्तान और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 20 फरवरी को खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 20, 2024 11:44 पूर्वाह्न

प्रीव्यू (Preview)-
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 का पांचवां मुकाबला मुल्तान सुल्तान (MUL) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) के बीच खेला जाएगा। मुल्तान सुल्तान ने पिछले मुकाबले में कराची किंग्स के खिलाफ 55 रनों से जीत दर्ज की थी। मुल्तान सुल्तान ने पिछले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। कराची किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई।
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पिछले मैच में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 10 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
मैच जानकारी (Match Details):
| Match | Details |
| Match | Multan Sultans vs Islamabad United, Match-5 |
| Venue | Multan Cricket Stadium |
| Date and Time | 20 February, Tuesday, 8:00 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | FanCode App & Website |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। जिसके चलते इस पिच पर अधिक रन बनते हुए नजर आएंगे। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
| Matches Played | 13 |
| Islamabad United Won | 6 |
| Multan Sultans Won | 7 |
| No Result | 00 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
मुल्तान सुल्तान (MUL):
मोहम्मद रिजवान (कप्तान व विकेटकीपर), डेविड मलान, रीजा हेंड्रिक्स, खुशदिल शाह, यसीर खान, इफ्तिखार अहमद, डेविड विली, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, शहनवाज दाहनी
इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL):
कॉलिन मुनरो, एलेक्स हेल्स, शादाब खान (कप्तान), सलमान अली आघा, आजम खखान (विकेटकीपर), हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, नसीम शाह, उबैद शाह, टाइमल हिल्स
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match)
रीजा हेंड्रिक्स ने पिछले मैच में कराची किंग्स के खिलाफ 54 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली थी। रीजा हेंड्रिक्स इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match)
मोहम्मद अली ने पिछले मैच में कराची किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। मोहम्मद अली इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction)-
सिनैरियो 1 (Scenario 1)
मुल्तान सुल्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर– 180-190
मुल्तान सुल्तान ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2 (Scenario 2)
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 200-210
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीत दर्ज की
यहां पढ़िए : MUL vs ISL Dream 11 Prediction,