PBKS vs MI: पिछली बार पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थी तो किसने मैच जीता था?
पिछली बार जब मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स का सामना किया था तो उन्होंने PBKS पर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2024 5:06 अपराह्न

PBKS vs MI: आईपीएल 2024 के 33वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है। यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 18 अप्रैल यानि आज खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 31 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पंजाब किंग्स ने 16 और मुंबई ने 15 मैच जीती हैं। हेड टू हेड की इस लड़ाई में पंजाब किंग्स ने 1-0 की बढ़त बना रखी है।
पिछली बार जब मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स का सामना किया था तो उन्होंने PBKS पर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बोर्ड पर लगाए थे। शिखर धवन ने 30 और मैथ्यू शॉर्ट ने 27, लियम लिविंगस्टन 82* और जितेश शर्मा ने 49 *रनों की पारी खेली थी। मुंबई की तरफ से पीयूष चावला ने 2 और अरशद खान ने 1 विकेट अपने नाम किया था।
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की इस जीत में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव हीरो थे। ईशान ने 75 और सूर्या ने 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
नाथन एलिस ने 4 ओवर में 34 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए थे इसके अलावा ऋषि धवन ने 3 ओवर में 20 देकर एक विकेट अपने नाम किया था।
MI के आखिरी आईपीएल मैच का स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस के पिछले मुकाबले की बात की जाए तो 14 अप्रैल को उनका सामना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ था। इस मैच में CSK ने 20 रनों से जीत दर्ज की चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोलकर 206 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोलकर 186 रन ही बनाए।
PBKS के आखिरी आईपीएल मैच का स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स ने 13 अप्रैल को अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था जिसमें RR ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में आखिर गेंद पर जीत दर्ज की थी।