आईपीएल 2023 में वापसी पर पृथ्वी शॉ के अर्धशतक का अनोखा जश्न हुआ वायरल, GF निधि तपाड़िया ने भी दिया साथ
निधि तपाड़िया धर्मशाला में कथित प्रेमी पृथ्वी शॉ के लिए चीयर करती हुई नजर आई!
अद्यतन - May 18, 2023 2:09 pm

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 17 मई को धर्मशाला में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 64वें मैच में शानदार वापसी की, और अपनी टीम की करीबी जीत में अहम भूमिका निभाई।
आपको बता दें, पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए जारी आईपीएल 2023 में आखिरी मैच 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला था, जिसके बाद खराब फॉर्म के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, 23-वर्षीय बल्लेबाज ने लगभग एक महीने के बाद DC XI में वापसी की और 13 आईपीएल पारियों में अपना पहला अर्धशतक (35 गेंदों में 50 रन) लगाकर अपने फॉर्म में वापसी की।
पृथ्वी शॉ ने की फॉर्म में वापसी
शॉ ने धर्मशाला में 38 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली और PBKS के खिलाफ DC की 15 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस बीच, पृथ्वी शॉ ने जिस अंदाज में अपने अर्धशतक का जश्न मनाया, वो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और सभी इसके पीछे का कारण जानने के उत्सुक है। शॉ ने अपने अर्धशतक का जश्न एक गुप्त संकेत के साथ मनाया, और ऐसा लग रहा था जैसे वह ड्रेसिंग रूम के लिए एक संदेश भेज रहे हो।
मुंबई के इस बल्लेबाज ने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करते हुए अपने हाथों से ‘M’ साइन बनाया, जिसने प्रशंसकों को इसके अर्थ के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। अब शॉ के इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिसका अर्थ तो खुद क्रिकेटर ही बता सकते हैं।
यहां देखिए पृथ्वी शॉ के अनोखे जश्न का वीडियो –
https://twitter.com/Raju88784482906/status/1658862928509153280?
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज के धर्मशाला में अर्धशतक के जश्न के अलावा, एक और चीज इस समय सुर्खियों में हैं, और वो शॉ की कथित गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया। दरअसल, निधि तपाड़िया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जहां वह पृथ्वी शॉ के जश्न/सिग्नल को दोहराते हुए नजर आ रही है, और साथ ही उसने क्रिकेटर को टैग करते हुए एक हार्ट और एक फायर वाल इमोजी भी लगाया है।
![]()