ODI World Cup 2023: दिल्ली में चला क्विंटन डी कॉक और रस्सी वैन डेर डूसन का जादू, खेली अपनी टीम के लिए शतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: दिल्ली में चला क्विंटन डी कॉक और रस्सी वैन डेर डूसन का जादू, खेली अपनी टीम के लिए शतकीय पारी

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

SA VS SL (Pic Source-Twitter)
SA VS SL (Pic Source-Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस मैच में रस्सी वैन डेर डूसन और क्विंटन डी कॉक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़े।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट दिलशान मधुशंका ने झटका। 10 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद क्विंटन डी कॉक और रस्सी वैन डेर डूसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 204 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। इन दोनों ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों की जबरदस्त पारी खेली जबकि रस्सी वैन डेर डूसन ने भी टीम के लिए बहुमूल्य शतक मारा।

दक्षिण अफ्रीका इस समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ते हुए

दक्षिण अफ्रीका ने लगातार श्रीलंका के खिलाफ बड़े शॉट्स खेले। टेम्बा बावुमा का विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। जिस तरीके से टीम इस समय बल्लेबाजी कर रही है इसको देखकर कहा जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका के खिलाफ आराम से 350 रनों के स्कोर को पार कर सकती है।

आज यानी 7 अक्टूबर को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। यह दोनों ही टीमों का इस संस्करण का पहला मैच था। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की बात की जाए तो इन दोनों टीमों का भी यह इस संस्करण का पहला मैच है। श्रीलंका टीम के खिलाड़ी यही चाह रहे होंगे कि जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को वो ऑलआउट करें और इस मैच को अपने नाम करें।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?