अचानक कोच राहुल द्रविड़ को बेस्ट लगने लगे हैं आर अश्विन, अभ्यास में भी घूमते रहे उनके आगे-पीछे
अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी का टीम में होना अच्छा है- द्रविड़।
अद्यतन - Sep 22, 2023 12:19 pm

टीम इंडिया आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज कर रही है, जहां इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में आर अश्विन भी हैं। वनडे प्रारूप में इस खिलाड़ी की काफी लंबे समय बाद वापसी हुई है, जिसे देख हर कोई हैरान है। इस बीच BCCI ने इस खिलाड़ी का एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें अश्विन ने कई बड़े बयान साझा किए हैं फैन्स के साथ।
मेगा टूर्नामेंट में नहीं हुआ स्पिन गेंदबाज का चयन
भले ही आर अश्विन आपको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए नजर आ जाएंगे, लेकिन अगले महीने से भारत में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है। कप्तान और सेलेक्टर्स के इस फैसले से फैन्स काफी नाराज हुए थे, वहीं अब अक्षर पटेल चोटिल हैं और अगर वो वर्ल्ड कप तक फिट नहीं होते हैं तो अश्विन को उनकी जगह मौका मिल सकता है।
राहुल द्रविड़ अचानक ही आर अश्विन की तारीफ करने लगे हैं
*अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी का टीम में होना अच्छा है- द्रविड़।
*स्पिनर ने कहा कि बोर्ड ने मुझे हमेशा तैयार रहने के लिए बोला था।
*मैं वनडे क्रिकेट को लेकर काफी ज्यादा काम कर रहा हूं- अश्विन।
*स्पिन गेंदबाज ने कहा कि मैं अपनी टीम के लिए सब करने को तैयार हूं।
BCCI ने शेयर किया आर अश्विन का ये वीडियो
टीम इंडिया ने जमकर किया पहले वनडे के लिए अभ्यास
SKY पर होगी सभी की नजरें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को 3 वनडे मैच खेलने है, पहला आज खेला जाएगा और फिर दूसरा 24 तारीख को होगा जिसके बाद आखिरी मैच 27 सितम्बर के दिन होगा। वहीं इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव का भी चयन हुआ है, जो वनडे में रन नहीं बना पाते हैं। ऐसे में आज के मैच में सभी की नजरें SKY पर होगी, पहले 2 मैचों में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह केएल राहुल इन दोनों मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।