ICC टूर्नामेंट्स ना जीतने पर भारतीय टीम की आलोचना करने वाले माइकल वाॅन की अश्विन ने लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC टूर्नामेंट्स ना जीतने पर भारतीय टीम की आलोचना करने वाले माइकल वाॅन की अश्विन ने लगाई क्लास

हाल में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आए थे अश्विन

R Ashwin and Michael Vaughan (Image Credit- Twitter)
R Ashwin and Michael Vaughan (Image Credit- Twitter)

पिछले हफ्ते इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कहा था कि वह अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में असफल रही है। और टैलेंट और संसाधन होने के बावजूद वह पिछले एक दशक में कोई भी बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है।

फाॅक्स स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में वाॅन ने कहा- उन्होंने (भारत) हाल के दिनों में ज्यादा कुछ नहीं जीता है। मुझे लगता है कि वे कम उपलब्धि हासिल करने वाली टीम हैं। वे कुछ भी नहीं जीतते, आखिरी बार उन्होंने कब कुछ जीता था? उनके पास मौजूद सभी प्रतिभाओं और टैलेंट के दम पर बहुत कुछ हासिल करना चाहिए था।

दूसरी ओर, अब माइकल वाॅन को करारा जबाव देते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन का कहना है कि भले ही हम टूर्नामेंट्स ना जीत पाएं हो, लेकिन हम टेस्ट क्रिकेट के लिए विदेश की यात्रा करने वाली अच्छी टीमों में से एक रही हैं।

अश्विन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि माइकल वाॅन को करारा जबाव देते हुए अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- हां, हमने हाल के समय में आईसीसी ट्राॅफी नहीं जीती हैं। हम खुद को खेल का पावरहाउस कहते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से हम टेस्ट क्रिकेट में विदेश की यात्रा करने वाली कुछ बेहतरीन टीमों में शामिल हैं। हाल के समय में टीम ने बेहतर नतीजें दिए हैं।

अश्विन ने आगे कहा- भारत जैसे देश में, जहां हम हर कोने में क्रिकेट के बारे में बात करते हैं और खेल को एक धर्म मानते हैं। मुझे लगता है कि जब हम बहुत अधिक आलोचना करते हैं तो गैर जरूरी चीजों में उलझ जाते हैं।

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर आग-बबूला हुए Wasim Akram, एक फैन की लगाई जमकर क्लास

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?