रचिन रवींद्र की पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी, न्यूजीलैंड को अकेले सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहते हैं युवा बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

रचिन रवींद्र की पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी, न्यूजीलैंड को अकेले सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहते हैं युवा बल्लेबाज

रचिन रवींद्र ने इस पूरे टूर्नामेंट में ही काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और कई लोगों का दिल जीता है।

Rachin Ravindra (Pic Source-Twitter)
Rachin Ravindra (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने शुरुआत से ही पाकिस्तान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है और इस समय टीम काफी मजबूत स्थिति में है। इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रचिन रवींद्र इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छे फॉर्म में है और पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। रचिन रवींद्र ने पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

रचिन रवींद्र ने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़क प्रहार किया। बता दें, रचिन रवींद्र ने इस पूरे टूर्नामेंट में ही काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और कई लोगों का दिल जीता है। उनके साथ केन विलियमसन ने भी काफी अच्छी तरह से दिया है। फिलहाल न्यूजीलैंड टीम यही दुआ कर रही होगी कि रचिन रवींद्र ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाए। यह रचिन रवींद्र का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीसरा शतक है।

दोनों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी

बता दें, पाकिस्तान ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से टीम ने तीन में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो उन्होंने भी साथ मैच खेले हैं जिसमें से चार में टीम ने जीत दर्ज किया जबकि तीन में उन्होंने हार झेली है।

न्यूजीलैंड इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान छठवें स्थान पर। अगर न्यूजीलैंड इस मैच को जीत जाती है तो पाकिस्तान के लिए इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग ना के बराबर हो जाएगा। उनके लिए इस मैच को जीतना ज्यादा जरूरी है।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?