ODI World Cup 2023: पहले मैच में शतक, दूसरे मैच में अर्धशतक और बांग्लादेश के खिलाफ सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए रचिन रवींद्र - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: पहले मैच में शतक, दूसरे मैच में अर्धशतक और बांग्लादेश के खिलाफ सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए रचिन रवींद्र

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 245 रन बनाए।

Rachin Ravindra (Pic Source-Twitter)
Rachin Ravindra (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबले इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 245 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 75 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने 51 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।

न्यूजीलैंड को भी इस मैच में अच्छी शुरुआत करनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम के इन्फॉर्म बल्लेबाज रचिन रवींद्र 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट बांग्लादेश के शानदार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने लिया। बता दें, न्यूजीलैंड की पारी का तीसरा ओवर लेकर आए मुस्तफिजुर रहमान की शुरुआती 3 गेंदों पर रचिन रवींद्र ने दो चौके जड़े।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को लगा कि वो इस ओवर को और बड़ा बना सकते हैं और उन्होंने एक और बार बड़ा शॉट खेलने चाहा लेकिन रहमान ने इसके बात काफी अच्छी वापसी की और रचिन रवींद्र को वापस पवेलियन की राह दिखाई। रचिन रवींद्र का कैच मुशफिकुर रहीम ने पकड़ा।

न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के लिए 246 रनों की जरूरत है

बांग्लादेश की ओर से महमूदुल्लाह ने 49 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि मेहदी हसन मीराज ने 30 रनों का योगदान दिया। तस्कीन अहमद ने भी 17 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने 10 ओवर में 49 रन लेकर तीन विकेट झटके जबकि मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

जहां एक तरफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड ने दो मुकाबलों में दो जीत दर्ज की है वहीं बांग्लादेश ने दो मैच में एक में जीत और एक में हार का सामना किया है। न्यूजीलैंड ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है। उन्होंने इन दोनों ही मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?