रहकीम कॉर्नवाल का अनफिट होना वेस्टइंडीज को पड़ा भारी, डोमिनिका में टीम इंडिया ने दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

रहकीम कॉर्नवाल का अनफिट होना वेस्टइंडीज को पड़ा भारी, डोमिनिका में टीम इंडिया ने दी करारी शिकस्त

रहकीम कॉर्नवाल ने विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट लेकर वेस्टइंडीज को थोड़ी राहत की सांस दी। 

Rahkeem Cornwall
Rahkeem Cornwall. (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। बता दें इस मुकाबले को टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीता। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम मात्र 150 रन ही बना सकी।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बहुत अच्छी शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदलौत भारत मजबूत स्थिति में पहुंचा। साथ ही विराट कोहली ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि वह अपने शतक से एक बार फिर चूक गए।

बता दें भारतीय बल्लेबाजों के आगे वेस्टइंडीज की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आई। किसी भी गेंदबाज ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि रहकीम कॉर्नवाल का प्रदर्शन बाकि गेंदबाजों से थोड़ा बेहतर था। लेकिन अनफिट होने के कारण वह पूरा मैच नहीं खेल सकें। दरअसल उन्हें बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए टीम में वापस लाया गया। कॉर्नवाल ने विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट लेकर वेस्टइंडीज को थोड़ी राहत की सांस दी।

रहकीम कॉर्नवाल ने विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया 

लेकिन चेस्ट में इन्फेक्शन के कारण उन्हें गेंदबाजी करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। खासकर, वह दूसरे दिन मैदान से बाहर थे। जिसके बाद उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने मौके का भरपूर फायदा उठाया। दरअसल डोमिनिका में स्लो पिच पर रहकीम भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकते थे, लेकिन दुर्भाग्य से, उनके स्वास्थ्य और आईसीसी कानूनों के कारण उन्हें मैच से अधिकांश समय बाहर ही रहना पड़ा।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि जब वह मैदान पर अपनी वापसी के लिए तैयार था, तो अंपायरों ने उन्हें गेंदबाजी करने से रोक दिया, क्योंकि उन्होंने  मैदान पर इतना समय नहीं बिताया था कि उन्हें अंत से गेंदबाजी करने की अनुमति दी जा सके। साथ ही उनपर 120 मिनट का जुर्माना लगाया गया, जिसमें उन्हें  गेंदबाजी करने से मना कर दिया गया। इस प्रकार, उनकी अनुपस्थिति से वेस्टइंडीज को भारी नुकसान हुआ क्योंकि टीम को एक पारी और 141 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

यहां पढ़ें: WI vs IND: ईशान किशन एलेक्स कैरी की तरह जेसन होल्डर को करना चाहते थे आउट, लेकिन नहीं बनी बात, देखें वीडियो 

close whatsapp