डेब्यू मैच में दम दिखा रहे थे Rajat Patidar, लेकिन फिरकी के आगे किस्मत ने नहीं दिया साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेब्यू मैच में दम दिखा रहे थे Rajat Patidar, लेकिन फिरकी के आगे किस्मत ने नहीं दिया साथ

अपने डेब्यू टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए Rajat Patidar

Rajat Patidar (Image Credit- JIO CINEMA)
Rajat Patidar (Image Credit- JIO CINEMA)

आज का दिन बल्लेबाज Rajat Patidar के लिए यादगार दिन साबित हो गया, जहां रजत ने टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू भी कर लिया है। वहीं रजत को टेस्ट डेब्यू कैप जहीर खान ने दी थी, साथ ही इस खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीदें थी। लेकिन फिरकी के आगे पाटीदार का बल्ला धोखा दे गया और वो निराशा के साथ पवेलियन लौट गए।

3 बल्लेबाजों के प्रदर्शन में नहीं हुआ कोई सुधार

दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के 3 प्रमुख बल्लेबाजों ने फिर निराश किया, जहां एक बार फिर से शुभमन गिल, कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बुरी तरह फ्लॉप रहे। गिल 34 रन बनाकर एंडरसन की गेंद का शिकर हुए, तो हिटमैन को 14 रनों पर बशीर ने आउट किया और उसके बाद अय्यर 27 रनों पर पवेलियन लौट गए। ऐसे में बाकी 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में बदलाव होने पक्के हैं, ऐसे में गिल और अय्यर पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

Rajat Patidar के साथ ये क्या हो गया?

*अपने डेब्यू टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए Rajat Patidar
*जहां ये युवा बल्लेबाज 32 रन बना कर हुआ आउट, दिखा काफी ज्यादा ही निराश।
*शानदार लय में नजर आ रहे पाटीदार को Rehan Ahmed ने किया बोल्ड।
*32 रनों की पारी के दौरान रजत ने लगाए थे दमदार 3 चौके भी।

टेस्ट डेब्यू कैप लेते हुए Rajat Patidar का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Yashasvi Jaiswal ने ठोका अपना दूसरा शतक

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में Yashasvi Jaiswal ने एक बार फिर से अपने बल्ले का दम दिखाया है, जहां इस खिलाड़ी ने मैच के पहले दिन शानदार शतक अपने नाम किया। यशस्वी ने शानदार अंदाज में छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया, वहीं युवा बल्लेबाज के करियर का ये दूसरा टेस्ट शतक है और इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। साथ ही वो अभी भी दमदार अंदाज में बल्लेबाजी करने में लगे हुए हैं टीम इंडिया के लिए।

कुछ इस अंदाज में यशस्वी ने किया अपना शतक पूरा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?