कौन बोलता है की सपने पूरे नहीं होते, एक बार Rajat Patidar की तरह मेहनत तो कर के देखो - क्रिकट्रैकर हिंदी

कौन बोलता है की सपने पूरे नहीं होते, एक बार Rajat Patidar की तरह मेहनत तो कर के देखो

Vizag में शुरू हुआ टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच।

Rajat Patidar (Image Credit- Instagram)
Rajat Patidar (Image Credit- Instagram)

काफी समय से Rajat Patidar इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर रहे थे, साथ ही वो लगातार टीम इंडिया में अपनी जगह भी बना रहे थे। लेकिन उन्हें अंतिम 11 में मौका नहीं मिल रहा था, उसके बाद भी ये खिलाड़ी निराश नहीं हुआ और वनडे के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। जिसके बाद से बल्लेबाज का नाम सोशल मीडिया पर Trend कर रहा है।

सिराज को खराब गेंदबाजी मिली सजा?

एक तरफ आज का दिन Rajat Patidar के लिए यादगार दिन बन गया, दूसरी ओर इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने कई बदलाव कर दिए। इसी कड़ी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं इंग्लैंड के खिलाफ, जानकारी के अनुसार वर्क लोड के तहत सिराज को आराम दिया गया है और उनकी जगह इस मैच में मुकेश कुमार खेल रहे हैं। तो कुलदीप भी ये टेस्ट मैच खेल रहे हैं, इससे पहले जडेजा और केएल राहुल टीम इंडिया से बाहर हो गए थे, जिसका कारण था दोनों को लगी चोट। साथ ही सरफराज खान के फैन्स को आज निराशा हाथ लगी है और वो उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

2 फरवरी की तारीख हमेशा याद रखेंगे Rajat Patidar

*Vizag में शुरू हुआ टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच।
*वहीं ये टेस्ट मैच बना बल्लेबाज Rajat Patidar के लिए यादगार मैच।
*जहां वनडे के बाद आज रजत को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मिला मौका।
*विराट कोहली की जगह टीम में आया था ये बल्लेबाज, सपना हुआ पूरा।

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया है Rajat Patidar का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुछ इस प्रकार हैं दोनों टीमें

टीम इंडिया

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।

इंग्लैंड टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?