रणजी ट्रॉफी 2022-23: केदार जाधव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में की धमाकेदार वापसी, आसाम के खिलाफ खेली 283 रन की महत्वपूर्ण पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी ट्रॉफी 2022-23: केदार जाधव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में की धमाकेदार वापसी, आसाम के खिलाफ खेली 283 रन की महत्वपूर्ण पारी

केदार जाधव ने 283 गेंदों में 21 चौके और 12 छक्कों की मदद से 283 रन बनाए।

Kedar Jadhav (Pic Source-Twitter)
Kedar Jadhav (Pic Source-Twitter)

3 साल के लंबे अंतराल के बाद अनुभवी ऑलराउंडर केदार जाधव ने महाराष्ट्र दल में शानदार वापसी की। जाधव ने इस समय खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में महाराष्ट्र की ओर से आसाम के खिलाफ डीवाय पाटिल अकादमी में 283 रन की शानदार पारी खेली।

बता दें, केदार जाधव ने 283 गेंदों में 21 चौके और 12 छक्कों की मदद से 283 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी को 594 रन पर 9 विकेट पर घोषित किया। महाराष्ट्र के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आसाम को उनकी पहली पारी में 274 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

इसके बाद महाराष्ट्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आसाम के ऊपर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। केदार जाधव ने भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम के सभी खिलाड़ी यही चाहेंगे कि वो आसाम को एक पारी से मात दें।

भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं केदार जाधव

बता दें, केदार जाधव ने भारतीय टीम की ओर से 73 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 42.09 के औसत और 101.61 के स्ट्राइक रेट से 1389 रन बनाए हैं। वहीं 9 टी-20 में उन्होंने 20.33 के औसत और 123.33 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं। जाधव का 2013-14 सत्र के बाद ये पहला दोहरा शतक है। उन्होंने 2012-13 सत्र में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 327 रन की शानदार पारी खेली थी।

आगामी IPL में केदार जाधव खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे थे। केदार जाधव ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखा था लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने दल में शामिल नहीं किया। जाधव के IPL रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 93 मुकाबलों में 123.17 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए हैं।

फिलहाल तमाम लोग यही चाह रहे होंगे कि केदार जाधव इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखें और महाराष्ट्र को महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाएं। आसाम के साथ खेले जा रहे इस मुकाबले को देखकर लगता है कि महाराष्ट्र आराम से इसमें जीत हासिल कर लेगी हालांकि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

close whatsapp