इस समय के टेस्ट क्रिकेट के टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ स्लिप खिलाड़ियों की लिस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस समय के टेस्ट क्रिकेट के टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ स्लिप खिलाड़ियों की लिस्ट

आज हम आपको ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो मॉडर्न क्रिकेट में स्लिप में जबरदस्त फील्डिंग करते हैं।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

टेस्ट क्रिकेट के आज भी कई लोग दीवाने हैं। इस फॉर्मेट की तमाम लोग जमकर प्रशंसा करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में भाग लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं है। पांच दिनों तक खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही करना पड़ता है।

टेस्ट क्रिकेट में स्लिप पोजीशन में खड़ा रहना इतना आसान नहीं होता है। स्लिप में खड़े खिलाड़ी के पास गेंद तुरंत आता है और उन्हें हर हाल में कैच पकड़ना जरूरी होता है। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो इस समय के क्रिकेट में स्लिप में जबरदस्त फील्डिंग करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो मॉडर्न क्रिकेट में स्लिप में जबरदस्त फील्डिंग करते हैं।

10- Tim Southee

Tim Southee
Tim Southee. (Photo Source: Twitter)

Tim Southee का इस लिस्ट में नाम देखकर कई लोग हैरान रह जाएंगे लेकिन उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में स्लिप में काफी अच्छी फील्डिंग की है। Tim Southee दुनिया के अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक है।

ऐसे कई मैच है जो उन्होंने अपनी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को जिताए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 70 से ज्यादा कैच पकड़े हैं। यह भी अपने आप में काफी अच्छा प्रदर्शन कहा जा सकता है।

Page 1 / 10
Next

close whatsapp