पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस रउफ हैं इंडियन फिल्मों के दीवाने - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस रउफ हैं इंडियन फिल्मों के दीवाने

इससे पहले भी कई क्रिकेटर इस गाने पर डांस करते हर नजर आ चुके हैं।

Haris Rauf and Rashid Khan (Photo Source: Instagram)
Haris Rauf and Rashid Khan (Photo Source: Instagram)

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस वक्त पूरी दुनिया में पुष्प मूवी का श्रीवल्ली डांस ट्रेंडिंग में है। इसका प्रमाण रोजाना सोशल मीडिया पर मिलता है। हर दिन सोशल मीडिया पर इस गाने के कई सारे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी इस गाने का अलग ही क्रेज बना हुआ है।

इनमें लोग अल्लू अर्जुन स्टाइल में डांस करते नजर आते हैं। दक्षिण भारत की फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन स्टाइल ने उम्दा अभिनय किया है। एक्टर से लेकर क्रिकेटर तक हर कोई इस फिल्म के गाने और डायलॉग की नकल करते हुए वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। अब तक डेविड वॉर्नर, ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज भी इस फिल्म के श्रीवल्ली गाने पर डांस कर चुके हैं।

इस लिस्ट में नया नाम अब एक पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हैरिस रउफ का जुड़ गया है। दरअसल अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस रउफ के साथ श्रीवल्ली गाने पर डांस करते हर नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

यहां देखिए राशिद खान और हैरिस रउफ का वो डांस वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19)

महाज एक घंटे के अंदर इस वीडियो को एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। फैंस वीडियो देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

PSL में एक ही टीम का हिस्सा हैं राशिद और हैरिस

राशिद खान और हैरिस रउफ फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं जहां एक में उन्हें जीत मिली है और एक में हार का सामना किया है। वहीं दोनों गेंदबाजों के बारे में बात करें तो राशिद ने अब तक कुल दो विकेट लिए हैं वहीं हैरिस रउफ ने अब तक कुल चार विकेट झटके हैं।

close whatsapp