SA20 के आगामी सीजन में राशिद खान की हुई वापसी, MI केपटाउन के गेंदबाजी डिपार्टमेंट को फिर से करेंगे मजबूत - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 के आगामी सीजन में राशिद खान की हुई वापसी, MI केपटाउन के गेंदबाजी डिपार्टमेंट को फिर से करेंगे मजबूत

SA20 के पहले सीजन में राशिद खान ने MI केपटाउन की कप्तानी की थी लेकिन चोटिल होने की वजह से पिछले सीजन में बेहतरीन स्पिनर भाग नहीं ले पाए थे।

Rashid Khan
Rashid Khan. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

SA20 के तीसरे सीजन में अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनर राशिद खान को MI केपटाउन की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। राशिद खान के अलावा उनके अफगानिस्तान टीम के साथी अजमतुल्लाह उमरजई भी इसी फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, वेस्टइंडीज और USA में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान की ओर से इन दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था।

SA20 के पहले सीजन में राशिद खान ने MI केपटाउन की कप्तानी की थी लेकिन चोटिल होने की वजह से पिछले सीजन में बेहतरीन स्पिनर भाग नहीं ले पाए थे। 10 मुकाबलों में राशिद खान ने 30 के औसत से 9 विकेट झटके हैं।

अजमतुल्लाह उमरजई की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी इस अनुभवी ऑलराउंडर ने अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, अजमतुल्लाह उमरजई ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, लंका प्रीमियर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग और ग्लोबल टी20 कनाडा में भाग लिया है। हाल ही में ग्लोबल टी20 कनाडा टूर्नामेंट में अजमतुल्लाह उमरजई ने मॉन्ट्रियल टाइगर्स की ओर से खेलते हुए 11 विकेट झटके थे। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

यही नहीं MI केपटाउन ने श्रीलंका के दमदार तेज गेंदबाज नुवान थुसारा को रिटेन किया है। नुवान थुसारा ने इस टूर्नामेंट में पांच मैच में 19.25 के औसत से 8 विकेट झटके हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस बेंजामिन को भी MI केपटाउन ने रिटेन किया है।

SA20 के आगामी सीजन में मुजीब उर रहमान को पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा

अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के आगामी सीजन में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। मुजीब उर रहमान भी काफी अनुभवी स्पिनर है और वो SA20 टूर्नामेंट में विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?