वीरेंद्र सहवाग ने इस खिलाड़ी को बताया GT का ट्रम्प कार्ड, कहा- प्लेऑफ में बढ़ा सकते हैं CSK की परेशानी
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान आज ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं।
अद्यतन - May 23, 2023 12:41 pm

आईपीएल 2023 का क्वालीफायर 1 मुकाबला आज चेन्नई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं इसको लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है।
बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि आज के मैच में गुजरात के लिए राशिद खान ट्रम्प कार्ड साबित होंगे। अगर वह आज खेलते हैं तो उनका प्रदर्शन काफी शानदार होने वाला है। वह पार्टनरशिप तोड़ने में काफी कामयाब हुए हैं। ऐसे में CSK के खिलाड़ियों की परेशानी वह बढ़ा सकते हैं।
गुजरात के लिए राशिद खान आज ट्रम्प कार्ड साबित होंगे- वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान आज ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं। अगर GT विकेट चाहता है तो उन्हें गेंद थमानी चाहिए। हार्दिक भी राशिद को इसी तरह इस्तेमाल करते हैं। दरअसल राशिद पार्टनरशिप तोड़ने में माहिर हैं। यही वजह है कि राशिद अपने बेहतरीन परफॉरमेंस के दम पर इस सीजन सबसे सफल गेंदबाज हैं।
वहीं इस सीजन राशिद खान की प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2023 में अब तक 24 विकेट चटकाए हैं। वह मोहम्मद शमी के साथ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में पहले स्थान पर भी हैं। बता दें आईपीएल के 16 वें सीजन में उनका बेस्ट गेंदबाजी 30 रन देकर चार विकेट चटकाने का है। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.82 की रही है।
बता दें इस सीजन राशिद खान ने गुजरात की कप्तानी भी की थी, जब हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं थे। वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो आज CSK और GT चेन्नई में क्वालीफायर 1 के लिए भिड़ेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि, इस मुकाबले में कौन सी टीम जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करती है।