IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने अपने होम ग्राउंड पर बांग्लादेशी गेंदबाजों की लगाई क्लास, जड़ा मेजबान के लिए महत्वपूर्ण शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने अपने होम ग्राउंड पर बांग्लादेशी गेंदबाजों की लगाई क्लास, जड़ा मेजबान के लिए महत्वपूर्ण शतक

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 80 ओवर में 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं।

Ravi Ashwin (Pic Source-X)
Ravi Ashwin (Pic Source-X)

बेहतरीन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना 6वां टेस्ट शतक पूरा किया। पहले टेस्ट की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन का यह शतक भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा।

बता दें कि यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट 34 रन पर खो दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी 6 रन ही बना सके। हालांकि, तीन विकेट जल्द गिरने के बाद यशस्वी जायसवाल ने एक छोर को बेहतरीन तरीके से संभाला और 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इस दौरान अश्विन ने अपना शतक पूरा किया। चेन्नई रविचंद्रन अश्विन का होम ग्राउंड है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस वेन्यू में शानदार रहा है। यही नहीं अश्विन काफी समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने रविचंद्रन अश्विन के शतक की जमकर प्रशंसा की

इस मैच में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग XI में शामिल किया गया। भारत को अगर यह मैच जीतना है, तो उन्हें अपनी पहली पारी में बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

भले ही मेजबान की शुरुआत पहले टेस्ट की पहली पारी में इतनी अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन वो इस समय शानदार स्थिति में है और टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था और अब भारत के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 80 ओवर में 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 112 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि जडेजा ने 117 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86* रन बना लिए हैं। अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 227 गेंदों में 195* रन जोड़ लिए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?