भारत के लिए खेलने से पहले ही फैन्स ने रवि बिश्नोई को बना दिया स्टार - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के लिए खेलने से पहले ही फैन्स ने रवि बिश्नोई को बना दिया स्टार

रवि बिश्नोई को लेकर लगातार हो रहे हैं ट्वीट।

 

Ravi Bishnoi
Ravi Bishnoi. (Photo Source: Twitter)

BCCI ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, जिसमें युवा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई का पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ल्ड कप और टीम IPL में कमाल कर चुके रवि के चयन से कई लोग खुश हैं, तो काफी फैन्स हैरान भी है। साथ ही वो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं और उन्होंने लेकर तेजी से ट्वीट हो रहे हैं।

हर जगह सिर्फ रवि बिश्नोई का ही नाम गूंज रहा है

रवि ने काफी कम समय में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है, राजस्थान के जोधपुर से आने वाले इस खिलाड़ी ने 2020 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया था, उसके बाद आईपीएल ऑक्शन में इस गेंदबाज को पंजाब की टीम ने 2 करोड़ में खरीदा और उसके बाद से खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं हाल ही में रवि आईपीएल की नई टीम यानी की लखनऊ के साथ जुड़े हैं, जिसके लिए उन्होंने 4 करोड़ की रकम दी गई है।

*रवि बिश्नोई को लेकर लगातार हो रहे हैं ट्वीट।
*युवा स्पिनर के चयन से फैन्स हैं काफी ज्यादा खुश।
*फैन्स जल्द देखना चाहते हैं रवि को भारत के लिए खेलते हुए।
*रवि गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार फील्डिंग में भी हैं आगे।

सोशल मीडिया पर रवि बिश्नोई को लेकर हो रहे हैं लगातार ट्वीट पर ट्वीट

टीम को लेकर BCCI का अंग्रेजी में ट्वीट

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (बनाम वेस्टइंडीज)

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपर हुड्डा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (बनाम वेस्टइंडीज)

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।

close whatsapp