Pat Cummins को चिढ़ाने का चल रहा था खेल, फिर SRH ने कर दिया RR को फेल
Pat Cummins फैन्स के बीच चुप कराने वाले जेस्चर के लिए हैं मशहूर।
अद्यतन - मई 25, 2024 1:11 अपराह्न

IPL 2024 में Pat Cummins की शानदार कप्तानी देखने को मिल रही है, जहां इस खिलाड़ी की टीम अब फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में कल राजस्थान के खिलाफ हुए क्वालीफायर 2 के दौरान पैट कमिंस को चिढ़ाने का काम चल रहा था, लेकिन फिर मैच का नतीजा कुछ आया और उसके बाद RR के कोच का चेहरा देखने लायक था। जिससे जुड़ी तस्वीरें अब वायरल हो रही है सोशल मीडिया की दुनिया में।
खुद Pat Cummins का प्रदर्शन कैसा रहा?
कप्तानी में Pat Cummins अपना डंका बजा चुके हैं IPL 2024 में, वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने इस सीजन धमाल मचाया है। कमिंस SRH की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं इस सीजन अभी तक, जहां इस खिलाड़ी ने कुल 17 बल्लेबाजों को आउट किया है। वैसे SRH टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट IPL 2024 में टी नटराजन ने लिए हैं, इस गेंदबाज के खाते में कुल 19 विकेट हैं।
RR के फैन्स Pat Cummins को चिढ़ा रहे थे और फिर जो हुआ…
*Pat Cummins फैन्स के बीच चुप कराने वाले जेस्चर के लिए हैं मशहूर।
*क्वालीफायर 2 के दौरान RR के फैन्स कमिंस का वो ही जेस्चर बार-बार कर रहे थे।
*जिसके बाद मैदान पर नतीजा SRH के पक्ष में गया और RR के फैन्स चुप हो गए।
*इस हार के बाद RR के कोच Kumar Sangakkara का चेहरा भी देखने लायक था ।
मैच के दौरान और मैच खत्म होने के बाद की दो तस्वीरें

एक नजर डालते हैं Pat Cummins के इस वीडियो पर
टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम से कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है फाइनल में
जी हां, IPL 2024 का फाइनल SRH बनाम KKR के बीच होगा, जो कल यानी की संडे 26 मई के दिन खेला जाएगा। लेकिन इस फाइनल में टीम इंडिया का एक भी खिलाड़ी नहीं है, जो टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है। सिर्फ KKR टीम में बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं, वो भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए रिर्जव खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, वैसे रिंकू के अलावा रिर्जव खिलाड़ियों की लिस्ट में गिल, आवेश और खलील हैं।