'वहां गेंद लगने के बाद लोग हंसते क्यों हैं', जब पंत को लगी बॉल तो रवि शास्त्री का फनी कमेंट हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वहां गेंद लगने के बाद लोग हंसते क्यों हैं’, जब पंत को लगी बॉल तो रवि शास्त्री का फनी कमेंट हुआ वायरल

ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

पर्थ में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले टेस्ट के खेल के पहले दिन भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को घुटने के पास काफी तेज गेंद लगी थी, जिसको देख ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय खिलाड़ी हंसने लगे थे।

उस समय कमेंट्री पैनल में भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम कमेंट्री कर रहे थे। कमेंट्री के दौरान वसीम अकरम ने रवि शास्त्री से यह पूछा कि आखिर क्यों जब भी बल्लेबाज को उस जगह पर चोट लगती है, तो टीम के बाकी खिलाड़ियों को हंसते हुए देखा जाता है। इस पर रवि शास्त्री ने मजाकिया बयान दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें रवि शास्त्री को फनी कमेंट:

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर 7 विकेट खो दिए हैं

बता दें कि, टीम इंडिया पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऋषभ पंत ने भारतीय टीम की ओर से 37 रन बनाए। पंत के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 41 रन बनाए, जबकि केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए।

जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर 7 विकेट खो दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों पर दबाव नहीं डाल पाया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी 19* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि मिचेल स्टार्क ने 6* रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए। एक विकेट हर्षित राणा ने हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया अभी भी पहली पारी में 83 रनों से पीछे है। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। जहां एक तरफ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी। वहीं मेजबान टीम खेल के दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?