एक तरफ ग्रीन कॉर्नर में है एडन मार्करम और दूसरी ओर ब्लू कॉर्नर में…, रवि शास्त्री को सुन रोहित शर्मा भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Jun 29, 2024 10:11 pm

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की शुरुआत हो चुकी है। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, टॉस के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर रवि शास्त्री को मजेदार मूड में देखा गया।
टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने दोनों टीमों के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘एक तरफ ग्रीन कॉर्नर में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान एडन मार्करम है, जबकि ब्लू कॉर्नर में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा है।’ उन्होंने इसे पूरी तरह से बॉक्सिंग मैच की तरह बताया।
रवि शास्त्री के टॉस के दौरान की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। यही नहीं उन्हें एक अलग अवतार में देखा गया। रवि शास्त्री एक हरी रंग की Hat पहने हुए नजर आए। सिर्फ रवि शास्त्री के कमेंट्री की वीडियो ही नहीं बल्कि उनके स्टाइलिश कपड़ों की भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
यह रही वीडियो:
#RohitSharma opts to bat first in Barbados after winning the toss in the ultimate showdown! 🇮🇳🇿🇦
Two unbeaten teams India & South Africa clash in the grand finale of the #T20WorldCup 2024! 🔥#T20WorldCupFinal | #INDvsSA | LIVE NOW pic.twitter.com/5SY8yF4oVu
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 29, 2024
बात करें दोनों ही टीमों के प्रदर्शन की तो, अभी तक इस टूर्नामेंट में वे काफी शानदार लय में दिखे हैं। भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अभी तक काफी अच्छा खेल दिखाया है और एक भी मैच में हार नहीं झेली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका का भी प्रदर्शन कमाल का रहा है। उसने भी अपने सभी मुकाबले जीते हैं।
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। आगामी मैच में भी वे अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। फिलहाल टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। जहां एक तरफ पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी।