ब्रॉडकास्टर्स को सोच समझकर आम जनता को आंकड़े दिखाने चाहिए: रविचंद्रन अश्विन - क्रिकट्रैकर हिंदी

ब्रॉडकास्टर्स को सोच समझकर आम जनता को आंकड़े दिखाने चाहिए: रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में कहा कि,' रोहित शर्मा ने बहुत ही शानदार विषय पर अपनी बात रखी है।'

Ravi Ashwin and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)
Ravi Ashwin and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 85 गेंदों में 9 चौकें और 6 छक्कों की मदद से 101 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। बता दें, उन्होंने तीन साल के लंबे अंतराल के बाद वनडे फॉर्मेट में यह शानदार शतक जड़ा। रोहित की इस पारी की वजह से भारत ने यह तीसरा वनडे 90 रन से अपने नाम किया।

जहां एक तरफ तमाम फैंस इस बात से काफी खुश थे कि अब कप्तान रोहित शर्मा अपने फॉर्म में वापस आ चुके हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान ने ब्रॉडकास्टर्स के ऊपर काफी सवाल उठाए थे। दरअसल ब्रॉडकास्टर्स ने जब रोहित के आकड़ें पेश किए तो उसमें ऐसे दिखाया गया कि भारतीय कप्तान ने 3 साल के बाद वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ा है। ये बात शर्मा को बिलकुल अच्छी नहीं लगी और उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स को जमकर फटकार लगाई।

अब इसी को लेकर अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना पक्ष रखा रहा है। अश्विन ने रोहित का साथ देते हुए कहा है कि पिछले काफी समय से ऐसी कुछ चीज़ें देखने को मिली है जिसकी वजह से कई खिलाड़ियों को क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा है और ब्रॉडकास्टर्स को लोगों को गलत आकड़ें नहीं दिखाने चाहिए। अनुभवी स्पिनर की माने तो रोहित और विराट कोहली लगातर शतक नहीं मारते हैं तो न्यूज़ वाले उनके पीछे लगे रहते हैं।

आम जनता को गलत आकड़ें दिखाना सही बात नहीं है: रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में कहा कि,’ रोहित शर्मा ने बहुत ही शानदार विषय पर अपनी बात रखी है। ब्रॉडकास्टर्स को आकड़ें दिखाने से पहले काफी चीज़ों के बारे में सोचना चाहिए। आम जनता को गलत आकड़ें दिखाना सही बात नहीं है। मैंने इस चीज़ को लेकर काफी कुछ बोला है कि कैसे लोग एक छोटी सी बात को बड़ा बना देते हैं।

अगर हम पहले की बात करें तो जब विराट कोहली ने पिछले 4 सालों में एक भी शतक नहीं जड़ा था तब लोग उनकी भी जमकर आलोचना कर रहे थे। लेकिन अगर आप किसी बुद्धिमान इंसान से पूछेंगे तो वो आपको यही कहेंगे कि उन 4 सालों में 8 महीने तो कोविड महामारी कि वजह से ही बेकार हो गए।’

अश्विन ने आगे कहा कि,’ अगर आप ये बोलेंगे कि किसी खिलाड़ी ने 3 साल के लंबे अंतराल के बाद या 4 साल के बाद शतक जड़ा या अच्छी गेंदबाजी की तो आपको बता दूं तमाम फैंस, चयनकर्ता और बाकी लोगों को ये बात पहले से ही पता है कि सच्चाई क्या है। लेकिन अगर आप ऐसे आकड़ें दिखाकर लोगों की सोच से खेलेंगे तो हां वो लोग भी यही कहेंगे कि इस खिलाड़ी में कोई ना कोई कमी जरूर है।’

close whatsapp