जडेजा के पास दुनियाभर की शौहरत है, लेकिन फिर भी वो आज तक जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं
रवींद्र जडेजा को जब भी समय मिलता है तब वो मंदिर में दर्शन करने जरूर जाते हैं।
अद्यतन - Jan 13, 2024 1:29 pm

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने हाल ही में Matana Madh में माथा टेका। रिवाबा जडेजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो और उनके पति रवींद्र जडेजा गुजरात में स्थित आशापुरा माता मंदिर गए हुए है और उन्होंने वहां माता आशापुरा के दर्शन किए।
रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग लिया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। रवींद्र जडेजा को जब भी समय मिलता है तब वो मंदिर में दर्शन करने जरूर जाते हैं। रिवाबा जडेजा की बात की जाए तो वो गुजरात विधानसभा की सदस्य हैं। रिवाबा जडेजा भी काफी जमीन से जुड़ी हुई महिला है।
रिवाबा जडेजा ने Matana Madh की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘मां आशापुरा की जय हो। यहां आकर हमने दर्शन किए और हमें काफी अच्छा लग रहा है।’
यह रहा रिवाबा जडेजा का इंस्टाग्राम पोस्ट:
भारतीय टीम इस समय अपने ही घर में तीन मैच की टी20 सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है जिसमें रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इस शानदार खिलाड़ी ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। रवींद्र जडेजा इस समय गेंदबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाजी से भी अब अपनी छाप छोड़नी होगी।
इस साल वेस्टइंडीज और USA में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और तमाम फैंस इस अनुभवी ऑलराउंडर को भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए जरूर देखना चाहेंगे। फिलहाल रवींद्र जडेजा अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले जडेजा को आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भी खेलते हुए देखा जाएगा।