IPL 2023 में जडेजा थे हीरो, WTC फाइनल में साबित हो गए जीरो
रवींद्र जडेजा ने स्कॉट बोलैंड के दो गेंदों का सामना किया लेकिन तीसरी ही गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे।
अद्यतन - Jun 11, 2023 4:49 pm

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेल जा रहा है। बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में मात्र 296 रन बनाए। हालांकि टीम इंडिया फॉलोऑन बचाने में कामयाब रही।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 270 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला। बता दें टीम इंडिया ने दूसरी पारी में चौथे दिन के खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 169 रन बना लिए थे।
वहीं पांचवे दिन बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सकें और मात्र 48 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उनके आउट होते ही रवींद्र जडेजा की मैदान पर एंट्री हुई लेकिन आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले जडेजा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।
यहां देखिए जडेजा का वो आउट होने वाला वीडियो
बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे रवींद्र जडेजा
बता दें रवींद्र जडेजा ने स्कॉट बोलैंड के दो गेंदों का सामना किया और दूसरी ही गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। उनके आउट होते ही टीम इंडिया की मुश्किलें अब थोड़ी बढ़ गई। दरअसल आईपीएल के 16 वें सीजन के फाइनल मुकाबले में जडेजा ने ही आखिरी ओवर में 2 गेंद पर 10 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार आईपीएल का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वहीं फैंस को भी रवींद्र जडेजा से इस मुकाबले में काफी उम्मीदें थी लेकिन वह फैंस की उम्मीद पर खड़े नहीं उतरे। हालांकि उन्होंने पहली पारी में जरूर 48 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उनके आउट होते ही बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर एस भरत उतरे। बता दें यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।