वर्ल्ड कप 2023 की यादों में अटका हुआ है सर जडेजा का मन, इस तस्वीर से किया साल का अंत
जडेजा ने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर की पोस्ट।
अद्यतन - दिसम्बर 31, 2023 1:47 अपराह्न

टीम इंडिया ने साल 2023 में अपना बेस्ट दिया, जहां टीम ने इस साल वर्ल्ड कप 2023 सहित कई मेगा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। किसी में टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की तो, किसी किसी में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। वहीं अब 2023 का अंत हो गया है, ऐसे में सर जडेजा की एक तस्वीर वायरल हो रही है।
सुपर हिट था टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 का सफर
जी हां, इस साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फैन्स को जश्न मनाने का मौका दिया था। जहां टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैच अपने नाम किए थे, लेकिन टीम को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी और टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था साथ ही खिलाड़ी भी मैदान पर इमोशनल हो गए थे।
वर्ल्ड कप 2023 से आगे ही नहीं बढ़ पा रहे हैं सर जडेजा
*जडेजा ने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर की पोस्ट।
*वनडे वर्ल्ड कप 2023 के एक मैच से है जडेजा की ये नई वाली तस्वीर।
*जहां तस्वीर में गेंद हाथ में लिए नजर आ रहा है ये स्टार ऑलराउंडर।
*साथ ही जडेजा ने लिखा- हाई नोट पर साल 2023 खत्म कर रहा हूं।
सर जडेजा की वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ी तस्वीर
अफ्रीका में स्टार ऑलराउंडर घूमने निकल पड़ा
2 और बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेल था टीम इंडिया ने
जी हां, इस साल टीम इंडिया ने 2 और मेगा टूर्नामेंट का फाइनल खेला था, एक में टीम को जीत मिली थी और एक में हार। वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया ने एशिया कप खेला था, जिसके फाइनल में लंका को हराकर रोहित की सेना ने खिताब अपने नाम किया था। वहीं एशिया कप से पहले टीम ने WTC का फाइनल खेला था, उसमें टीम इंडिया हार गई थी। भारतीय टीम 2 बार WTC के फाइनल में पहुंची है, इससे पहले न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया को WTC फाइनल में हार चुकी है।