सर जडेजा Show Off करने में नहीं रहते पीछे, इस बार अपनी शाही सवारी के साथ निकले
जडेजा ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की नई रील वीडियो।
अद्यतन - Jun 23, 2023 2:25 pm

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का स्वैग क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी आए दिन देखने को मिल जाता है, भारतीय टीम की हार हो या जीत जडेजा को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना ही होता। वहीं अब क्रिकेट से दूर इस खिलाड़ी ने अपनी नई रील वीडियो फैन्स के साथ शेयर की है, जिसमें जडेजा ने अपना रॉयल लुक दिखाया है।
रवींद्र जडेजा रहे थे IPL फाइनल के हीरो
इस साल IPL का फाइनल गुजरात और चेन्नई के बीच हुआ था, जहां इस खिताबी जंग के हीरो जडेजा रहे थे। आखिरी पर गेंद पर CSK को जीताने वाले इस ऑलराउंडर को धोनी भी गले लगाकर इमोशनल हो गए थे, वहीं मैच के बाद जडेजा की वाइफ उनके पैर छूते हुए नजर आई थी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल हुआ था।
फिर अपना रॉयल अवतार दिखाया सर जडेजा ने
*जडेजा ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की नई रील वीडियो।
*वीडियो में घोड़े की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं जडेजा।
*ऑलराउंडर जडेजा को है काफी समय से घोड़े पालने का शौक।
*वहीं इस रील वीडियो को फैन्स ने किया है काफी ज्यादा पसंद।
कमाल की रील शेयर की है इस बार जडेजा ने
10 साल पुरानी तस्वीर भी की ऑलराउंडर ने पोस्ट
आज से ठीक 10 साल पहले यानी की 2013 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, फाइनल मुकाबले में धोनी की कप्तानी में टीम ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसी खास दिन से जुड़ी एक तस्वीर आज जेडजा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, वोभी कमाल के कैप्शन के साथ। वहीं ये टीम इंडिया की आखिरी ICC ट्रॉफी थी, उसके बाद आज 10 साल हो गए टीम इंडिया ने एक भी ICC का खिताब अपने नाम नहीं किया है और इस दौरान टीम के कई कप्तान भी बदले लेकिन नतीजा नहीं बदला।