अरे! अरे! ये वेस्टइंडीज में कैसे-कैसे अजीब पोज में तस्वीर क्लिक करवा रहे हैं सर जडेजा
सोशल मीडिया पर ऑलराउंडर जडेजा ने अपनी तस्वीरें पोस्ट की।
अद्यतन - Jul 17, 2023 3:27 pm

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा यानी की सर जडेजा किसी मॉडल से कम नहीं हैं, जहां ये खिलाड़ी मैदान और सोशल मीडिया पर अपने स्वैग के लिए मशहूर है। अब कुछ ऐसा ही स्वैग सर जडेजा का टेस्ट मैच खत्म होने के बाद देखने को मिला है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पहले टेस्ट में कैसा रहा था सर जडेजा का प्रदर्शन?
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अश्विन के साथ-साथ सर जडेजा का प्रदर्शन भी कमाल रहा, जहां इस खिलाड़ी का गेंद और बल्ला दोनों चले। पहले गेंदबाजी में जडेजा ने दोनों पारियों को मिलाकर 5 विकेट अपने नाम किए, तो बल्लेबाजी में वो 37 रन बनाकर नाबाद लौटे थे पहली पारी में। वैसे जडेजा हर बार अश्विन के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए आए हैं टेस्ट क्रिकेट में और दोनों की जोड़ी कई बार टीम के लिए जीत आसान कर चुकी है।
जब सर जडेजा वेस्टइंडीज में बने क्रिकेटर से मॉडल…
*सोशल मीडिया पर ऑलराउंडर जडेजा ने अपनी तस्वीरें पोस्ट की।
*इन तस्वीरों में काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आ रहे हैं सर जडेजा।
*जहां Yacht पर बैठकर जडेजा ले रहे थे मौसम के पूरे मजे।
*कुछ ही देर में इस पोस्ट पर आ गए थे लाखों लाइक्स भी।
वेस्टइंडीज में अलग ही स्वैग नजर आ रहा है सर जडेजा का
युवा खिलाड़ियों की फौज भी कर रही है मौज
IPL फाइनल के हीरो थे जडेजा इस बार
वहीं इस साल IPL 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई और गुजरात के बीच हुआ था, आखिरी गेंद तक गए इस फाइनल मैच को CSK ने अपने नाम किया था। वहीं इस मैच में धोनी की टीम के लिए जीत के हीरो सर जडेजा थे, जिन्होंने इस आखिरी गेंद पर टीम को जीत दिलाई थी। जिसके बाद खुद धोनी भी इमोशनल हो गए थे और ऑलराउंडर को गले लगाकर रोने लगे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में काफी ज्यादा ही वायरल हुआ था।