रवींद्र जडेजा से न्यूजीलैंड के खिलाफ छूटा आसान सा कैच, पत्नी Rivaba Jadeja ने दिया ऐसा रिएक्शन कि सोशल मीडिया पर हो गई वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवींद्र जडेजा से न्यूजीलैंड के खिलाफ छूटा आसान सा कैच, पत्नी Rivaba Jadeja ने दिया ऐसा रिएक्शन कि सोशल मीडिया पर हो गई वायरल

सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को भारतीय टीम की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

Ravindra Jadeja (Pic SOurce-Twitter)
Ravindra Jadeja (Pic SOurce-Twitter)

इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभी तक दोनों टीमों ने इस शानदार टूर्नामेंट में कुल चार-चार मैच खेले हैं और सभी में दोनों टीमों ने जीत दर्ज की है। फिलहाल इस मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन रचिन रवींद्र और डैरिल मिचेल की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इसमें वापसी कर ली है। बता दें, रचिन रवींद्र भी इस मैच में जल्दी आउट हो जाते लेकिन भारतीय टीम के बेहतरीन फील्डर रवींद्र जडेजा से मैच के 11वें ओवर में कीवी खिलाड़ी का कैच छूट गया। यह काफी आसान सा कैच था लेकिन रवींद्र जडेजा इस कैच को पकड़ नहीं पाए।

यही नहीं इस मैच को देखने आई रवींद्र जडेजा की पत्नी Rivaba Jadeja का रिएक्शन भी देखने लायक था। वो भी इस चीज को देखकर काफी हैरान थी कि जडेजा से यह कैच आखिर छूट कैसे गया? Rivaba Jadeja का रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पिछले मैच से भारतीय टीम की प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को भारतीय टीम की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

भारतीय टीम के लिए इस समय सबसे बड़ी चिंता हार्दिक पांड्या की चोट है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। यही वजह है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में नहीं भाग ले रहे हैं।

दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और यह कहना बहुत ही मुश्किल है कि इस मैच में कौनसी टीम जीत दर्ज कर सकती है? भारतीय टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ जल्द से जल्द विकेट लेने होंगे वहीं विरोधी टीम को मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?