किंग कोहली ने RCB बनाम GT मैच से पहले प्रिंस शुभमन से की मुलाकात, आप भी देखें वीडियो:
गुजरात टाइटंस इस सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।
अद्यतन - मई 21, 2023 6:28 अपराह्न

आज यानी 21 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 70वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। बता दें, यह दोनों टीमों के लिए आखिरी लीग मुकाबला है। बता दें, गुजरात टाइटंस इस सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।
अभी तक इस सीजन के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्वालीफाई कर चुके हैं। इस समय मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा।
हालांकि मुकाबले से पहले देखा गया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली शुभमन गिल से मुलाकात कर रहे हैं जबकि दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल तेवतिया और हर्षल पटेल को एक दूसरे के गले मिलते हुए देखा गया।
RCB ने इसके कैप्शन में लिखा था कि, ‘किंग प्रिंस, डीनो हार्दिक हर्षल तेवतिया। मूड सेट है और वाइब भी सही है।’
ये रही वीडियो:
King 👑 🤝 Prince 🤴🏽
Dino 🤗 Hardik
Harshal 😁 TewatiaThe mood is set! The vibes are in check! Bring on #RCBvGT already. 🙌#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 pic.twitter.com/AYFXdyKJQf
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 21, 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक 13 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की है जबकि छह में उनको हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उन्होंने 13 मुकाबलों में 9 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। वो इस समय अंक तालिका में पहले स्थान पर है।
दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। RCB के फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।