WPL 2025: वडोदरा में जमकर बोला एलिसा पेरी और रिचा घोष का बल्ला, नए सीजन की शुरुआत आरसीबी ने धमाकेदार तरीके से की - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2025: वडोदरा में जमकर बोला एलिसा पेरी और रिचा घोष का बल्ला, नए सीजन की शुरुआत आरसीबी ने धमाकेदार तरीके से की

इस शानदार टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया।

RCB Women Team (Pic Source-X)
RCB Women Team (Pic Source-X)

आज यानी 14 फरवरी से महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच का तमाम फैंस ने जमकर लुफ्त उठाया।

महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में गुजरात जायंट्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201रन बनाए। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। बेथ मूनी ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजों के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

बेथ मूनी के अलावा टीम की कप्तान ऐश गार्डनर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 37 गेंद में तीन चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 79* रनों की विस्फोटक पारी खेली। ऐश गार्डनर की पारी को देख तमाम फैंस दंग रह गए। यही नहीं अनुभवी खिलाड़ी Deandra Dottin ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 रन का योगदान दिया। सिमरन शेख ने 11 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके। रेणुका सिंह ठाकुर एकमात्र गेंदबाज थी जिन्होंने गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ था।

रिचा घोष और कनिका आहूजा की पारी ने जीत लिया सभी फैंस का दिल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और कप्तान स्मृति मंधाना 9 रन बनाकर आउट हो गई थी। यही नहीं डेनियल हॉज ने भी सिर्फ 4 रन ही बनाए थे। हालांकि दो विकेट जल्द गिरने के बाद एलिसा पेरी और राघवी बिष्ट ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। एलिसा पेरी ने इस मैच में 34 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए जबकि राघवी बिष्ट ने 25 रन का योगदान दिया।

पेरी के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 64* रन की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रिचा घोष ने सात चौके और चार जबरदस्त छक्के जड़े। यही नहीं युवा खिलाड़ी कनिका आहूजा ने भी पहले मैच में अपनी छाप छोड़ी और 13 गेंद में चार चौकों की मदद से 30* रन का योगदान दिया। महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार तरीके से की।

 

close whatsapp