आकाश चोपड़ा के मुताबिक अगर आरसीबी फ्रेंचाइजी ने यह बड़ा कदम ना उठाया होता तो मुंबई कभी भी हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल ना कर पाता - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा के मुताबिक अगर आरसीबी फ्रेंचाइजी ने यह बड़ा कदम ना उठाया होता तो मुंबई कभी भी हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल ना कर पाता

हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी।

Aakash ChopraAnd RCB (Photo Source: Twitter)
Aakash ChopraAnd RCB (Photo Source: Twitter)

गुजरात टाइटंस के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में गुजरात फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

यही नहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि उन्हें फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय ऑलराउंडर आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। मुंबई इंडियंस को भी हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ा था जिसमें से एक कैमरून ग्रीन भी है।

बता दें, कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आगामी सीजन के लिए उन्हें ट्रेड कर लिया है। कैमरून ग्रीन पिछले संस्करण में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में शामिल करके मुंबई इंडियंस के ऊपर से भारी बोझ हटा दिया और यही वजह है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल कर पाई।

इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के ऊपर काफी बड़ा एहसान किया है और उनके बिना मुंबई हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाता।

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के ऊपर किया है काफी बड़ा एहसान: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई के ऊपर काफी बड़ा एहसान किया है। अगर वो ऐसा ना करते तो शायद मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ट्रेड ना कर पाता। चीज़ें एकदम से बदली।

कैमरून ग्रीन को वैसे भी मुंबई इंडियंस रिलीज कर देता। उन्होंने ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। अगर आपके पास 40 करोड़ रुपए होते तो आप ऐसे भी खिलाड़ियों की नीलामी में ग्रीन को खरीद लेते। मुंबई इंडियंस बहुत अच्छा कार्य किया आपने।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?