आरसीबी के डायरेक्टर भी हो गए हैं क्रुणाल पांड्या के फैन, डीसी के खिलाफ मैच के बाद धाकड़ ऑलराउंडर की जमकर प्रशंसा की । CricTracker Hindi

आरसीबी के डायरेक्टर भी हो गए हैं क्रुणाल पांड्या के फैन, डीसी के खिलाफ मैच के बाद धाकड़ ऑलराउंडर की जमकर प्रशंसा की

क्रुणाल पांड्या ने डीसी के खिलाफ 47 गेंद पर पांच चौके और 4‌‍ छक्कों की मदद से 73* रन की धुआंधार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।

Krunal Pandya (Pic Source-X)
Krunal Pandya (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में 27 अप्रैल को खेला गया था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छह विकेट से अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से बेहतरीन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली।

क्रुणाल पांड्या ने डीसी के खिलाफ 47 गेंद पर पांच चौके और 4‌‍ छक्कों की मदद से 73* रन की धुआंधार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। ‌क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी थी और चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट झटका था। ‌मैच खत्म होने के बाद आरसीबी के डायरेक्टर मो बोबट ने क्रुणाल पांड्या की जमकर प्रशंसा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरसीबी के डायरेक्टर ने कहा कि,’क्रुणाल पांड्या ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ‌उन्होंने विराट कोहली के साथ बेहतरीन साझेदारी की। जब वह सेट हो गए तब उन्होंने आक्रामक क्रिकेट खेला। क्रुणाल पांड्या के पास काफी अनुभव है। पहली पारी के खत्म होने के बाद मैंने उनसे बातचीत की थी और वह खेल को लेकर काफी जुनून के साथ अपना पक्ष रख रहे थे। उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया।

मेगा नीलामी में हम यही चाहते थे कि हमारी बल्लेबाजी की गहराई और हो। हम नंबर 7 या 8 तक अपने बल्लेबाजी ऑर्डर को रखना चाहते थे। ‌आज क्रुणाल पांड्या का दिन था और उन्होंने इस मौके को अच्छी तरह से भुनाया।’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 की अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। उन्होंने सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आरसीबी के 10 मैच में 14 अंक है।‌ क्रुणाल पांड्या के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 51 रन बनाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 मई को खेलना है और इस मैच को भी वह अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

close whatsapp