RCB बनाम DC: एम, चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसको मिलती है ज्यादा मदद? जानें यहां
दोनों टीमों के बीच अभी तक 28 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 में जीत दर्ज की है जबकि 10 में दिल्ली कैपिटल्स में मुकाबला जीता है।
अद्यतन - अप्रैल 14, 2023 7:56 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने शुरुआती चार मुकाबले हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को अब 15 अप्रैल को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है।
जहां एक तरफ अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में 4 मुकाबले खेले हैं और उन्हें चारों मुकाबलों में करारी शिकस्त मिली है वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अभी तक 3 मुकाबलों में 1 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
RCB के लिए अच्छी बात यह है कि टीम के बल्लेबाज काफी अच्छे फॉर्म में हैं लेकिन गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि वानिंदु हसरंगा आगामी मुकाबले में जबरदस्त वापसी कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी बात यह है कि डेविड वॉर्नर इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा है।
RCB बनाम DC हेड टू हेड:
दोनों टीमों के बीच अभी तक 28 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 में जीत दर्ज की है जबकि 10 में दिल्ली कैपिटल्स में मुकाबला जीता है। 1 में रिजल्ट नहीं निकला था।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड
बता दें, इस स्टेडियम में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। जहां एक तरफ तेज गेंदबाजों का औसत यहां 30.2 का रहा है वहीं स्पिनर्स का औसत यहां 29.3 का रहा है। कुल 83 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 33 मैच जीती है जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 4 नो रिजल्ट रहे हैं। जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करने को देखेगी। IPL 2023 में अभी तक यहां 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने मुकाबला जीता है।
RCB बनाम DC आंकड़े और मैच अप
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस अक्षर पटेल के सामने काफी परेशान होते हुए दिखे हैं। फाफ डु प्लेसिस ने अक्षर पटेल के खिलाफ 71 गेंदों में 79 रन बनाए हैं और 3 बार वो आउट हुए हैं। कोहली ने उनके खिलाफ 113.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं।
ग्लेन मैक्सवेल ने कुलदीप यादव के खिलाफ 21 गेंदों में 59 रन जड़े हैं और 3 बार वो आउट हुए हैं। मोहम्मद सिराज ने पृथ्वी शॉ को 27 गेंदों में 3 बार आउट किया है और 41 रन लुटाए हैं।
सर्वोच्च और सबसे कम टोटल:
RCB का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 215 रन रहा है और सबसे कम टोटल 137 रन रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स का RCB के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 196 रन रहा है और सबसे कम स्कोर 95 रन का रहा है।
RCB बनाम DC: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर:
RCB: ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस
DC: डेविड वॉर्नर, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्खिया