RCB vs PBKS Head to Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड CricTracker Hindi

RCB vs PBKS Head to Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबला 18 अप्रैल को खेला जाएगा।

RCB vs PBKS (Photo Source: IPL)
RCB vs PBKS (Photo Source: IPL)

IPL 2025 का 34वां मुकाबला 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 4 में जीत दर्ज की है और वो 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पंजाब किंग्स का हाल भी कुछ इसी तरह का है। उन्होंने भी अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। बेंगलुरु अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से जीतकर इस मैच में खेलने उतरेगी। वहीं पंजाब किंग्स को भी अपने पिछले मुकाबले में KKR के खिलाफ जीत मिली थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अब आईपीएल में 33 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से बेंगलुरु ने 16 मैच में जीते हैं, वहीं 17 बार पंजाब ने बाजी मारी है। साल 2024 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थी। दोनों ही मौकों पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी थी। पिछले 5 मैचों के रिजल्ट की बात करें तो बेंगलुरु ने 3 मैचों में जीत दर्ज की थी। वहीं पंजाब ने 2 बार बाजी मारी है। 

RCB vs PBKS Head to Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच 33
पंजाब किंग्स 17
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16
टाई 00
नो रिजल्ट 00

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पंजाब किंग्स (PBKS) का फुल स्क्वाॅड

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का फुल स्क्वाॅड

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी

close whatsapp