RCB vs RR: लाइव मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने अंपायर के फैसले को दी चुनौती, तो हर्षा भोगले ने भी किया समर्थन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB vs RR: लाइव मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने अंपायर के फैसले को दी चुनौती, तो हर्षा भोगले ने भी किया समर्थन 

मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 77 रनों की मैच विनिंग पारी खेली 

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs RR: आईपीएल 2023 के 32वें मैच में आज 23 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान राॅयल्स का सामना हुआ। बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम विराट कोहली का विकेट बहुत ही जल्द गंवा देती है।

तो वहीं इसके बाद शाहबाज अहमद (2) को भी ट्रेंट बोल्ट पवेलियन का रास्ता दिखा देते हैं। लेकिन इसके बाद तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के बीच 67 गेंदों में 127 रनों की एक बेहतरीन साझेदारी देखने को मिलती है। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन अंपायर द्वारा दिए गए एक वाइड गेंद के निर्णय से काफी नाखुश दिखाई दिए।

गौरतलब है कि आरसीबी की पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद को जब अश्विन फेंकने जा ही रहे होते है तो मैक्सवेल लेग स्टंप की ओर थोड़ा सा खिसक जाते हैं, लेकिन अश्विन के गेंद फेंकते ही वह अपनी पहले वाली पोजीशन में आ जाते हैं।

अंपायर के फैसले को अश्विन ने दी चुनौती

तो वहीं इस गेंद को अंपायर द्वाा वाइड दिया जाता है। लेकिन इस दौरान अंपायर की इस काॅल से रवि अश्विन खुश नजर नहीं आते हैं और कप्तान संजू सैमसन से इसे रिव्यू कराने की मांग करते हैं।

लेकिन रीप्ले में पाया जाता है कि गेंद मैक्सवेल के पैड और बल्ले से नहीं लगती है और इस कारण थर्ड अंपायर ऑनफील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखते हैं। लेकिन फैसला आने के बाद अश्विन अंपायर से इस बात को लेकर कहा-सुनी करते हैं, लेकिन उनके चारों ओर मैक्सवेल द्वारा घूमने पर वह और ज्यादा परेशान दिखते हैं।

तो वहीं इसके बाद हर्षा भोगले लाइव कमेंट्री के दौरान कहते हैं मुझे लगता है कि गेंदबाज को रिटायर होने दिया जाना चाहिए क्योंकि रविचंद्रन अश्विन को एक छोटी बाउंड्री होने की वजह से फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। बल्लेबाज लेग स्टंप से चार स्टंप दूर खड़ा है, लेकिन फिर भी उस गेंद को वाइड कहा जा रहा है।

close whatsapp