रिपोर्ट! विराट का अभी तक RCB ने कप्तानी से इस्तीफा नहीं किया स्वीकार
RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर आई एक रिपोर्ट सामने।
अद्यतन - Mar 10, 2022 5:21 pm

जब भी आप IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी की RCB का नाम सुनते होंगे, तो आपके दिमाग में विराट कोहली की तस्वीर जरूर आती होगी। भले ही RCB टीम आज तक खिताब नहीं जीत पाई हो, लेकिन आज भी इस टीम फैन्स को उम्मीद बरकरार है। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने पिछले साल 2021 में टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था और 2022 से बतौर खिलाड़ी खेलने का फैसला लिया था, लेकिन अब कोहली की कप्तानी से इस्तीफा देने वाले में मामले में गजब का मोड़ आया है।
विराट कोहली और RCB में आखिरी चल क्या रहा है ये?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में हर स्टार खिलाड़ी आते हैं, हर बार टीम खिताब जीतने का दावा करती है लेकिन ये दावा एक दावा महज ही बनकर रह जाता है। वहीं इस आईपीएल में विराट ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लीग के पहले सीजन से लेकर अभी तक सिर्फ RCB से ही खेल रहे हैं। साथ ही वो कई साल टीम के कप्तान भी रहे, लेकिन टीम को कभी खिताब नहीं जीता पाए। जिसके बाद उन्होंने RCB की कप्तानी को गुड बाय कहा और इस साल से बतौर खिलाड़ी खेलना का फैसला किया, लेकिन अब मामला कुछ गड़बड़ लग रहा है।
*RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर आई एक रिपोर्ट सामने।
*RCB ने अभी तक नहीं स्वीकार किया विराट का कप्तानी से इस्तीफा- रिपोर्ट।
*आईपीएल फेज-2 के दौरान विराट ने RCB टीम की कप्तानी छोड़ने का किया था ऐलान।
*इस साल से विराट कोहली बतौर खिलाड़ी होने वाले हैं इस टीम का हिस्सा।
रिपोर्ट को लेकर आया एक ट्वीट
@RCBTweets ने अब तक विराट कोहली का कप्तान पद से इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) March 10, 2022
2022 के लिए RCB की पूरी टीम
विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, चामा मिलिंद, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड, सुयश प्रभुदेसाई, अनीश्वर गौतम, डेविड विली, लवनीत सिसोदिया, सिद्धार्थ कौल