REN vs SIX Dream11 Prediction, BBL Fantasy Cricket Tips, Today Dream11 Team, Playing XI, & More Updates for Today Match

BBL 2022-23: Melbourne Renegades और Sydney Sixers के खिलाफ होने वाले मैच में ये रह सकती है संभावित Dream 11 टीम

सिडनी सिक्सर्स ने अपने पिछले मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स को 34 रन से हराया था।

Melbourne Renegades (Photo Source: Getty Images)
Melbourne Renegades (Photo Source: Getty Images)

मेलबर्न रेनेगेड्स बिग बैश लीग 2022 के 21वें गेम में जिलॉन्ग के सिमंड्स स्टेडियम में इस सप्ताह शुक्रवार (30 दिसंबर) को दूसरी बार सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स आमने-सामने होंगे। उस मैच में सिक्सर्स ने जोश फिलिप के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 149 रन बनाए थे। उसके बाद सिडनी के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और मेलबर्न के बल्लेबाज को 115 रनों पर रोक दिया।

सिडनी सिक्सर्स के गेंदबाजी चार्ट में बेन ड्वारश्विस ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। दोनों टीमों ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में एक-दूसरे के ऊपर- नीचे हैं। इस मैच में जीत से उन्हें पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

मैच जानकारी (Match Details)

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, 21वां मैच

बिग बैश लीग, 30 दिसंबर 2022, शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे IST, जिलॉन्ग

संभावित प्लेइंग (Playing) XI

मेलबर्न रेनेगेड्स (REN): एरोन फिंच, निक मैडिनसन (कप्तान), शॉन मार्श, जॉनाथन वेल्स,मार्टिन गुप्टिल, विल सदरलैंड,पीटर हैंड्सकॉम्ब, अकील होसेन, मुजीब उर रहमान,केन  रिचर्डसन, टी रोजर्स

सिडनी सिक्सर्स (SIX): कर्टिस पैटरसन,जॉर्डन सिल्क,जेम्स विंस, सीन एबॉट, डेनियल क्रिश्चियन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), हेडन केर, जोश फिलिप, जैक्सन बर्ड, बेन ड्वारशुइस, टोड मर्फी

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

जिलॉन्ग के मैदान पर यह इस सीजन का दूसरा गेम होगा। इससे पहले इस मैदान पर मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मुकाबला खेला गया था जो बेहद ही लो स्कोरिंग रहा । रेनेगेड्स ने उस मैच को चार विकेट से जीत लिया। 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनेगेड्स की टीम उस मैच को चार विकेट से जीतने में कामयाब रही थी। इस पिच पर एक बार फिर लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी कर सकती है।

इस मैच के लिए संभावित ड्रीम (Dream) 11 टीम:

जोश फिलिप (कप्तान), आरोन फिंच, शॉन मार्श, जेम्स विंस, विल सदरलैंड, सीन एबॉट, हेडन केर, मुजीब उर रहमान, केन रिचर्डसन, जैक्सन बर्ड, बेन ड्वारशुइस (उपकप्तान)

Dream11 team
Dream11 team

close whatsapp