हरारे में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों को जारी किया गया यह आदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

हरारे में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों को जारी किया गया यह आदेश

BCCI के एक अधिकारी के अनुसार हरारे में पानी की स्थिति काफी गंभीर है।

Team India in the fifth T20i against West Indies. (Photo Source: Twitter)
Team India in the fifth T20i against West Indies. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिंबाब्वे के दौरे पर है जहां पर टीम 18 अगस्त से लोकेश राहुल की कप्तानी में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले जायेंगे लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के सदस्यों को एक जरूरी आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने हरारे में पानी की कमी को देखते हुए सभी को कम से कम पानी का उपयोग करने की सलाह दी है।

BCCI के अनुसार हरारे इस समय पानी की गंभरी समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर पानी को ना बर्बाद करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा BCCI ने खिलाड़ियों के पूल सेशन को भी निलंबित कर दिया है, ताकि किसी भी तरह से पानी की बर्बादी ना हो सके।

इनसाइड स्पोर्ट्स में BCCI एक अधिकारी के छपे बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि, जी हां हरारे में इस समय पानी की काफी गंभीर समस्या है जिसके बाद खिलाड़ियों को इस बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। जिसमें खिलाड़ियों को नहाने के समय को कम करने के साथ जितना हो सके उतना कम पानी उपयोग में ले।

पिछले 3 हफ्तों से हरारे वेस्ट और दूसरे हिस्सों में नहीं आ रहा पानी

जिंबाब्वे की एक राजनीतिज्ञ लिंडा टीसुनगिराई मासारीरा ने सोशल मीडिया के जरिए किए अपने पोस्ट के जरिए हरारे में इस समय पानी के संकट की गंभीर स्थिति को लेकर आवाज उठाई है। जिसमें उनके ट्वीट के अनुसार पिछले 3 हफ्तों से वहां पर पानी की बिल्कुल भी सप्लाई नहीं है। जो सीधे तौर पर संविधान के सेक्शन 77 का उल्लंघन है।

लिंडा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, हरारे वेस्ट और हरारे के दूसरे हिस्सों में पिछले 3 हफ्तों से पानी की गंभीर समस्या है। जहां पानी जीवन का एक अहम हिस्सा है और इसकी कमी साफतौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। मैं स्थानिय सरकार से कहना चाहती हूं कि वह लोगों के जीवन से खेलना बंद करें और जितना जल्दी हो सके पानी की सप्लाई को फिर से शुरू करें।

close whatsapp