जस्टिन लैंगर को इंग्लैंड का मुख्य कोच बनाने के लिए ECB कर सकता हैं बड़ी रकम खर्च: रिपोर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

जस्टिन लैंगर को इंग्लैंड का मुख्य कोच बनाने के लिए ECB कर सकता हैं बड़ी रकम खर्च: रिपोर्ट

क्या जस्टिन लैंगर जल्द ही ले सकते हैं इंग्लैंड क्रिकेट टीम में क्रिस सिल्वरवुड की जगह!

ECB and Justin Langer (Image Source: ECB/Getty Images)
ECB and Justin Langer (Image Source: ECB/Getty Images)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया कोच बनाना चाहता है। अब खबरे यह आ रही हैं कि ECB जस्टिन लैंगर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल करने के लिए एक बड़ी रकम खर्च कर सकता है।

बता दें, जस्टिन लैंगर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया है। जस्टिन लैंगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों, साथी कोचिंग कर्मचारियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से पर्याप्त सर्मथन नहीं मिल पाने के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

वहीं एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के चलते क्रिस सिल्वरवुड ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद त्याग दिया है। जिसके बाद जस्टिन लैंगर इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं, खासकर यह देखते हुए कि तीन साल की अवधि में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को जिस मुकाम पर पहुंचाया हैं।

जस्टिन लैंगर पर इंग्लैंड खेल सकता हैं बड़ा दांव

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने जस्टिन लैंगर के तत्वाधान में दो बार एशेज सीरीज और ऐतिहासिक टी-20 वर्ल्ड कप 2021 जीता है। जस्टिन लैंगर के इस्तीफा देने के बाद से रिकी पोंटिंग, मिचेल जॉनसन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

इसी बीच खबरे हैं कि ECB जस्टिन लैंगर के लिए एक बड़ी रकम खर्च कर सकता है क्योंकि वह इंग्लैंड के कोच होंगे अगर सब कुछ योजना के तहत जाता हैं।

ECB के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरिसन ने inews.co.uk के हवाले से कहा है कि वित्तीय बाधाओं को देखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार की तलाश करेगा।

टॉम हैरिसन ने कहा “ECB को कोचिंग बजट के आसपास सही निर्णय लेने होंगे। जाहिर है, आप इंग्लैंड को कोचिंग दे रहे हैं। हमें ऐसा करने के लिए उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ कोचों की आवश्यकता है।”

close whatsapp