नस्लवाद के आरोपों को लेकर ईसीबी (ECB) के सिकंजे में फंसा नामी क्रिकेटर; पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

नस्लवाद के आरोपों को लेकर ईसीबी (ECB) के सिकंजे में फंसा नामी क्रिकेटर; पढ़िए पूरी खबर

इंग्लैंड के क्रिकेटर ने नस्लवादी गालियों का इस्तेमाल अभ्यास सत्र के दौरान किया था।

infoEngland Team (Photo Source: Twitter)
England Team (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का एक नामी खिलाड़ी इस समय कथित तौर पर पिछले साल इंग्लैंड क्रिकेट को शर्मशार और हिलाकर रख देने वाले नस्लवाद कांड में भागीदारी को लेकर जांच के घेरे में आ गया है। हालांकि, कानूनी कारणों से इस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन वह एक प्रसिद्ध खिलाड़ी है।

ब्रिटिश दैनिक अखबार और वेबसाइट डेली मेल के अनुसार, इंग्लैंड के क्रिकेटर ने कथित तौर पर 2014-16 के बीच अपने पूर्व काउंटी टीम के साथी के खिलाफ कई बार नस्लवादी गाली “पी ***” का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर उस क्रिकेटर ने कुछ समय पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) में शिकायत दर्ज कराई थी।

इंग्लैंड क्रिकेट में तो नस्लवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है

अब नस्लवाद के आरोपों को लेकर ईसीबी (ECB) द्वारा उस क्रिकेटर की जांच की जा रही है। उस क्रिकेटर का नाम पूछा जाने पर ईसीबी (ECB) के प्रवक्ता ने कहा: “हम इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं कि इस तरह की स्थिति में ईसीबी के जांच के घेरे में कौन है और कौन नहीं।”

इस बीच, डेली मेल ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने लगभग तीन सप्ताह पहले इस मामले को लेकर जांच शुरू की थी और वर्तमान में वे उस आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ और गवाहों की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आरोपी क्रिकेटर ने साल 2014 से 2016 तक काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए अपने पूर्व साथी के खिलाफ नस्लवादी गालियों का इस्तेमाल किया था, जिसके लिए एक जाने-माने सीनियर खिलाड़ी ने उस खिलाड़ी को फटकार भी लगाई थी, जब उसने उसे एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान नस्लवादी गालियों का इस्तेमाल करते हुए सुना था।

हालांकि, उस समय आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि किसी ने भी इस घटना की सूचना न तो ईसीबी (ECB) को और ना ही उच्च अधिकारियों को नहीं दी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इन शब्दों का इस्तेमाल अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलने के दौरान भी किया गया था।

close whatsapp