ENG vs AUS: पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग 11 की घोषणा, इस खिलाड़ी के चलते मैच हार जाएगी टीम! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AUS: पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग 11 की घोषणा, इस खिलाड़ी के चलते मैच हार जाएगी टीम!

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 27 जुलाई से खेला जाएगा।

England Cricket Team (Image Credit- Twitter)
England Cricket Team (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया (AUS) और इंग्लैंड (ENG) के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 27 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला गया। चौथे टेस्ट का चौथा और पांचवां दिन बारिश से प्रभावित रहा। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना पाई और फिर खेल को रद्द करना पड़ा।

बारिश के चलते चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज सीरीज रिटेन कर ली। चौथे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने पर इंग्लैंड के खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश थे। क्योंकि तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करने के बाद टीम चौथे टेस्ट मैच में भी हावी नजर आ रही थी। इसी बीच पांचवें टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है।

इंग्लैंड ने नहीं किया एक भी बदलाव

मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई थी। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में क्रिस वोक्स के 5 विकेट हॉल के चलते 317 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने पहली पारी में जैक क्रॉली के (189 रन), जो रूट के (84 रन) और जॉनी बेयरस्टो के नाबाद (99 रन) के बल पर 592 रन बोर्ड पर लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहा था। उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। मार्क वुड ने तीन विकेट अपने नाम कर लिया था। चौथा टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड को केवल 5 विकेट की ही जरूरत थी।

यह भी पढ़े- Ashes 2023: ‘हम अभी तक हारे नहीं है’, आखिरी टेस्ट से पहले हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया को ललकारा!

लेकिन मैनचेस्टर की बारिश ने सारा काम खराब करने का काम किया। टीम का प्रदर्शन चौथे टेस्ट मैच में अच्छा था, जिसके चलते टीम ने पांचवें टेस्ट मैच के प्लेइंग 11 में एक भी बदलाव नहीं किया है। टीम पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

close whatsapp